Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. PV Sindhu ने अपने रिटायरमेंट को लेकर दिये संकेत! ओलंपिक में मेडल की हैट्रिक लगाने से चूकीं

PV Sindhu ने अपने रिटायरमेंट को लेकर दिये संकेत! ओलंपिक में मेडल की हैट्रिक लगाने से चूकीं

By Abhimanyu 
Updated Date

Paris Olympics 2024: भारत की स्टार महिला शटलर पीवी सिंधू (PV Sindhu) पेरिस ओलंपिक-2024 से बाहर हो गई हैं। उन्हें प्री-क्वार्टर फाइनल में चीन की खिलाड़ी ही बिंग जिओ ने मात दी। इसी के साथ सिंधू का ओलंपिक मेडल की हैट्रिक लगाने का सपना भी चकनाचूर हो गया। वहीं, ओलंपिक 2024 से बाहर होने के बाद महिला बैडमिंटन खिलाड़ी का बड़ा बयान सामने आया है।

पढ़ें :- 'सपाइयों का क्या भरोसा... चाय-समोसा-रसमलाई सारे माफिया अपने भाई...' वोटिंग के बीच लखनऊ में लगा विवादित पोस्टर

प्री-क्वार्टर फाइनल में हारने के बाद पीवी सिंधू ने कहा है कि वह इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं हैं कि वह चार साल बाद लॉस एंजेल्स में होने वाले ओलंपिक में खेल पाएंगी या नहीं। पीटीआई से बातचीत में सिंधू कहा, ‘ये (ओलंपिक) अभी चार साल दूर है। मैं अभी तो वापस जाकर आराम करूंगी। थोड़ा ब्रेक लूंगी और उसके बाद वापसी करूंगी। फिर देखते हैं क्या होता है क्योंकि चार साल का समय काफी लंबा समय है। इसलिए देखते हैं।’

महिला बैडमिंटन खिलाड़ी ने प्री-क्वार्टर फाइनल मैच को लेकर कहा, ‘आप ये उम्मीद नहीं कर सकते कि आपको आसान जीतें मिलेंगी या आपकी फॉर्म सही समय पर आ जाएगी। कई बार ये आपका दिन नहीं होता है। हम सभी ने कड़ी मेहनत की।’ उन्होंने कहा, ‘मैंने डिफेंस में कुछ गलतियां की जिन्हें मैं कंट्रोल कर सकती थी। हम सभी ने कड़ी मेहनत की। हमने वो किया जो हम कर सकते थे। बाकी किस्मत है। मुझे पछतावा नहीं है।’

बता दें कि देश को सिंधु से लगातार तीसरी बार ओलंपिक मेडल की उम्मीदें थी। इससे पहले सिंधु रियो ओलंपिक-2016 में सिल्वर और टोक्यो ओलंपिक-2020 में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी थीं। लेकिन पेरिस ओलंपिक में मेडल की हैट्रिक लगाने का उनका सपना अधूरा रह गया।

पढ़ें :- सपा पर CM योगी का बड़ा हमला, बोले- पूर्व सरकार के परिवारवाद और तुष्टीकरण ने प्रदेश की प्रशासनिक कार्यकुशलता को किया प्रभावित
Advertisement