Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. PV Sindhu Wedding : उदयपुर में बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने वेंकट दत्ता साई संग लिए सात फेरे,देखें शादी की तस्वीरें

PV Sindhu Wedding : उदयपुर में बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने वेंकट दत्ता साई संग लिए सात फेरे,देखें शादी की तस्वीरें

By आराधना शर्मा 
Updated Date

उदयपुर। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु (PV Sindhu) रविवार को शादी के बंधन में बंध गई हैं। धूमधाम से उनकी शादी राजस्थान के उदयपुर में हुई। उन्होंने बिजनेसमैन वेंकट दत्ता साई (Businessman Venkat Dutta Sai) संग सात फेरे लिए। पीवी सिंधु (PV Sindhu) और वेंकट की शादी की पहली तस्वीर भी सामने आ चुकी है। इसमें दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है। फैंस दोनों को शादी की शुभकामनाएं और बधाई दे रहे हैं। हिंदू रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंधने के साथ ही सिंधु और वेंकट हमेशा-हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए।

पढ़ें :- अनंत सिंह का बड़ा दावा, बोले- हमने तेजस्वी से गद्दारी की, जाकर सम्राट चौधरी से पूछिए सरकार किसने बचाई?

बता दें कि सिंधु और वेंकट 22 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे हैं। विवाह समारोह को बेहद प्राइवेट रखा गया है। सिंधु ने अब तक अपनी शादी की तस्वीरें शेयर नहीं की है। हालांकि इस शादी में शामिल रहे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने दोनों की शादी की तस्वीर शेयर की है. इसमें शेखावत भी नजर आ रहे हैं।उन्होंने नवविवाहित जोड़े की शादी की तस्वीर शेयर करते हुए अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि कल शाम उदयपुर में वेंकट दत्ता साई (Venkat Dutta Sai) के साथ हमारे बैडमिंटन चैंपियन ओलंपियन पीवी सिंधु के विवाह समारोह में शामिल होकर खुशी हुई और मैंने इस जोड़े को उनके नए जीवन के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया’।

पढ़ें :- अभिनेत्री उर्मिला सनावर हरिद्वार में गिरफ्तार, सुरेश राठौर की बेटी ने लगाए ब्लैकमेलिंग और रंगदारी मांगने के आरोप

सिंधु ने पहनी गोल्डन क्रीम कलर की साड़ी

सामने आई तस्वीर में सिंधु और वेंकट बैठे हुए हैं। जबकि गजेंद्र सिंह उन्हें आशीर्वाद दे रहे हैं। आस-पास और भी कुछ लोग नजर आ रहे हैं। अपनी शादी के लिए सिंधु ने गोल्डन क्रीम कलर की साड़ी चुनी थी। वहीं उन्होंने हैवी ज्वेलरी भी कैरी की। हालांकि सिंधु ने शादी के कई घंटों बाद भी सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट नहीं की है। फैंस को उनकी पोस्ट का बेसब्री से इंतजार है।

पढ़ें :- कांग्रेस के कार्यक्रम में युवक, बोला- मोदी कहीं नहीं जाएंगे, मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा मोदी क्या? मोदी का बाप भी जाएगा

 

ग्रैंड रिसेप्शन 24 दिसंबर को 

गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat)  के अलावा सिंधु को आशीर्वाद देने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) भी पहुंचे थे। सिंधु और आईटी प्रोफेशनल वेंकट दत्ता साई की शादी उदयपुर में लेकसिटी के बीच बने होटल राफेल्स में धूमधाम से हुई। शादी में करीबी और परिवार के लोग ही शामिल हुए। अब कपल 24 दिसंबर को हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन करने जा रहा है जिसमें खेल जगत के अलावा फिल्म और राजनीतिक जगत की बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती है।

Advertisement