Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. QAT vs IND Football Match: कतर ने बेईमानी करके जीता मैच, इतिहास रचने से भारत चूका

QAT vs IND Football Match: कतर ने बेईमानी करके जीता मैच, इतिहास रचने से भारत चूका

By Abhimanyu 
Updated Date

QAT vs IND Football Match: भारत और कतर की फुटबॉल टीमों के बीच मंगलवार को फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup) के दूसरे दौर के क्वाल‍िफायर मुकाबला खेला गया। जिसमें कतर ने विवादास्पद गोल की बदौलत 2-1 से जीत हासिल की और भारत की टीम फीफा कप क्वाल‍िफायर के तीसरे दौर में प्रवेश कर इतिहास रचने का मौका चूक गयी।

पढ़ें :- एक ही दिन दो अलग-अलग मैच खेलेगी टीम इंडिया! श्रेयस-ईशान नहीं खेलेंगे वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे

दरअसल, कतर के खिलाफ इस मैच में 121वीं रैंकिंग वाली भारतीय टीम लालियानजुआला चांगटे (Lallianzuala Chhangte) के 37वें मिनट में किये गये गोल की बदौलत आगे चल रही थी। 70 मिनट तक भारतीय टीम खेल में दबदबा बनाए हुए थी। तभी रेफरी ने कतर के यूसुफ अयमन (Youssef Ayman) के गोल को सही करार दे दिया जबकि साफ-साफ नजर आ रहा था कि फुटबॉल लाइन से बाहर जा चुकी थी। फिर कतर के प्लेयर ने अंदर खिंची और गोल किया।

पढ़ें :- Duleep Trophy 2026 Final : 14 साल बाद ईस्ट जोन का दलीप ट्रॉफी पर कब्जा! साउथ जोन की पहली पारी 336 रनों पर सिमटी

खराब रेफरिंग के कारण दोनों टीमों का स्कोर बराबरी पर आ गया। इस दौरान भारत के गोलकीपर और कप्तान गुरप्रीत सिंह संधू (Gurpreet Singh Sandhu) को काफी निराशा दिखे। इसके बाद 85वें मिनट में कतर के अहमद अल-रावी ने दूसरा गोल करके खेल में अपनी टीम की वापसी करा दी। 90 मिनट तक कतर 2-1 से आगे थी। दूसरे हाफ के एक्‍ट्रा टाइम में भारत कोई गोल नहीं कर सका।

बेईमानी के चलते मिली इस हार के साथ ही भारत का फीफा वर्ल्ड कप 2026 (FIFA World Cup 2026) खेलने का सपना भी टूट गया। वहीं, कतर और कुवैत की टीमें तीसरे दौर में पहुंच गई हैं।

Advertisement