Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Qualcomm के नए फ्लैगशिप Snapdragon चिप की 18 मार्च को होगी एंट्री, इन फोन में मिलेगा नया प्रोसेसर

Qualcomm के नए फ्लैगशिप Snapdragon चिप की 18 मार्च को होगी एंट्री, इन फोन में मिलेगा नया प्रोसेसर

By Abhimanyu 
Updated Date

Qualcomm Upcoming Flagship Chipset : क्वालकम अपने यूजर्स के लिए नए स्नैपड्रैगन चिपसेट Snapdragon 8s Gen 3 (SM8635) को 18 मार्च को पेश करने की तैयारी में है। कंपनी का यह लॉन्च इवेंट तय तारीख को चीन में आयोजित किया जाएगा। नया चिपसेट 8 Gen 3 चिपसेट जैसे सिमिलर आर्टिटेक्चर पर बेस्ड हो सकता है। इसमें Cortex-X4 core भी शामिल होगा।

पढ़ें :- vivo X500 Series : इस दिन लॉन्च होंगे vivo X500 और vivo X500 Pro Max , जानें चिपसेट और कैमरा

रिपोर्ट्स की माने तो क्वालकम का नया फ्लैगशिप चिपसेट 1 x 3.01GHz Cortex-X4 + 4 x 2.61GHz Cortex-A720 + 3x 1.84GHz Cortex-A520 सीपीयू से पैक्ड होगा। यह चिपसेट Snapdragon 8 Gen 3 से अलग Adreno 735 GPU के साथ लाया जा रहा है। इसके अलावा कंपनी चीन में होने वाले इस अपकमिंग इवेंट में Snapdragon 7+ Gen 3 (SM7675) को भी पेश कर सकती है।

Snapdragon 7+ Gen 3 (SM7675) चिपसेट भी एक जैसे आर्टिटेक्चर के साथ पेश किया जा सकता है। हालांकि, इस चिपसेट को अलग क्लॉक स्पीड 1 x 2.9GHz Cortex-X4 + 4 x 2.61GHz Cortex-A720 + 3x 1.9GHz Cortex-A520 सीपीयू और Adreno 732 जीपीयू के साथ लाया जा सकता है।

इन फोन में नया प्रोसेसर मिलने की संभावना 

1- रियलमी जीटी नियो6 सीरीज (Snapdragon 8s Gen 3 या Snapdragon 7+ Gen 3)

पढ़ें :- OnePlus Diwali Sale : Nord CE6 Lite! आया दिवाली धमाका, जानें डिकाउंट और बैंक ऑफर

2- रेडमी नोट 13 टर्बो (Snapdragon 8s Gen 3)

3- शाओमी सिवी 4 (Snapdragon 8s Gen 3)

4- वनप्लस ऐस 3 वी (Snapdragon 7+ Gen 3)

5- विवो पैड 3 (Snapdragon 8s Gen 3)

6- iQOO नियो 9 सीरीज के नए फोन (Snapdragon 8s Gen 3)

पढ़ें :- nubia A76 4G smartphone : नूबिया A76 4G स्मार्टफोन लॉन्च , जानें बैटरी और कीमत

हालांकि, क्वालकम की ओर से अभी नए प्रोसेसर से लैस फोन की जानकारी नहीं दी गई है। नया अपडेट 18 मार्च के बाद जारी हो सकता है।

Advertisement