Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. बॉडी-हगिंग आउटफिट में राशि खन्ना ने शेयर की हॉट तस्वीरें, फैन्स ने दिए गजब रिएक्शन

बॉडी-हगिंग आउटफिट में राशि खन्ना ने शेयर की हॉट तस्वीरें, फैन्स ने दिए गजब रिएक्शन

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई : एक्ट्रेस राशि खन्ना (Rashi Khanna) ने शनिवार को शानदार बॉडी-हगिंग आउटफिट की अपनी तस्वीरों से सोशल मीडिया पर धूम मचा दी। उनके प्रशंसक इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। वह जल्द ही अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के साथ एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘योद्धा’ में दिखाई देंगी।

पढ़ें :- Designer Outfit: राधिका मर्चेंट की खास साड़ी ने खींचा ध्यान, जानिए कितनी हो सकती है कीमत

राशि खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर चंडीगढ़ में ‘योद्धा’ के प्रमोशन के दौरान लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें साझा कीं। तस्‍वीरों में राशि को टर्टलनेक के साथ स्लीवलेस क्रॉप टॉप और मैचिंग स्कर्ट में देखाा जा सकता है।


अभिनेत्री का मेकअप न्यूड ब्राउन लिप्स और स्मोकी आंखों पर आधारित है। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने सोने की चूडि़यां और मैचिंग झुमके चुने।


अभिनेत्री ने बालों को साइड में खुला रखा है और कर्ल में स्टाइल किया। वह पोज देते हुए अपने परफेक्ट कर्व्स दिखा रही हैं। फिल्म ‘योद्धा’ का निर्देशन सागर अम्ब्रे और पुष्कर ओझा ने किया है। इसमें दिशा पटानी और तनुज विरवानी भी हैं। यह 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

पढ़ें :- 'हनुमान अंश' को इस राज्य की सरकार ने किया टैक्स फ्री, अब सस्ते में मिलेगी 291 करोड़ कमा चुकी फिल्म की टिकट
Advertisement