Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. आईपीएल 2025 में नस्लवादी टिप्पणी! जोफ्रा आर्चर पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर के कमेंट से मचा बवाल

आईपीएल 2025 में नस्लवादी टिप्पणी! जोफ्रा आर्चर पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर के कमेंट से मचा बवाल

By Abhimanyu 
Updated Date

Harbhajan Singh’s controversial comment on Jofra Archer: आईपीएल 2023 का दूसरा मैच रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। हैदराबाद में खेले गए इस मैच की पहली पारी में घरेलू के बल्लेबाजों ने राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों के लाइन-लेंथ को पूरी तरह बिगाड़ रख दिया। हालांकि, जब पहली पारी में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज चौके-छक्के लगा रहे थे, उस समय कमेंट्री कर रहे पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने कुछ ऐसा बोल दिया है। जिसको लेकर नस्लवाद का मुद्दा खड़ा हो गया है।

पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज

दरअसल, हरभजन सिंह पर राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के खिलाफ नस्लवादी टिप्पणी करने का आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कमेंट्री कर रहे हरभजन को आर्चर की गेंदबाजी को लेकर करते हुए सुना जा सकता है। यह टिप्पणी सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच की पहली पारी में उस वक्त हरभजन ने की, जब राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर 18वें ओवर में गेंदबाजी कर रहे थे। इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन क्रिज पर मौजूद थे।

पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें

हैदराबाद की पारी के 18वें ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर क्लासेन ने लगातार बाउंड्रीज लगाईं। इस पर कमेंट्री कर रहे हरभजन ने कहा, ‘लंदन में काली टैक्सी का मीटर तेज भागता है और यहां पर आर्चर साहब का मीटर भी तेज भागा है।’ इसको लेकर सोशल मीडिया पर फैन्स काफी ज्यादा गुस्सा हैं। बता दें कि इस मैच में सनराइजर्स ने 6 विकेट खोकर 20 ओवर में 286 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। राजस्थान के जोफ्रा आर्चर ने अपने चार ओवरों में आर्चर ने 76 रन लुटा डाले और उन्हें एक भी विकेट हासिल नहीं हुआ। सनराइजर्स ने मैच को 44 रनों से अपने नाम किया।

Advertisement