Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Rafael Nadal Retirement: स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने किया संन्यास का ऐलान; 22 बार रहे ग्रैंड स्लैम चैम्पियन

Rafael Nadal Retirement: स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने किया संन्यास का ऐलान; 22 बार रहे ग्रैंड स्लैम चैम्पियन

By Abhimanyu 
Updated Date

Rafael Nadal Retirement: स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी और 22 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके राफेल नडाल (Rafael Nadal) ने आज (10 अक्टूबर) को संन्यास का ऐलान कर दिया है। नडाल आखिरी बार इस साल नवंबर में मालागा में होने वाला डेविस कप फाइनल में खेलते हुए नजर आएंगे। 38 साल के स्पेनिश स्टार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी।

पढ़ें :- फारूक अब्दुल्ला बोले- पाकिस्तान हमें बचा रहा, दिल्ली की नीयत ठीक नहीं; BJP ने घेरा

नडाल (Rafael Nadal) की गिनती दुनिया के अब तक महानतम टेनिस खिलाड़ियों में होती है। लेकिन वह पिछले कुछ वर्षों से चोट की समस्या से झेल रहे थे। उन्होंने इस साल की शुरुआत में पेरिस ओलंपिक के बाद से कोई मैच नहीं खेला है। वह, नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) के बाद दूसरे सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले टेनिस स्टार हैं, जिनके नाम 24 खिताब हैं।

पढ़ें :- 'रामायण 2' की रिलीज में हो सकती है देरी? निर्माता नमित मल्होत्रा ने बतायी ये बड़ी वजह

राफेल नडाल ने एक्स पोस्ट में वीडियो जारी कर कहा कि इस जीवन में हर चीज की शुरुआत और अंत होता है और उन्हें लगता है कि यह उस करियर को समाप्त करने का सही समय है जो उनकी कल्पना से कहीं अधिक लंबा और सफल रहा है। उन्होंने कहा कि वह बहुत उत्साहित हैं कि उनका आखिरी टूर्नामेंट डेविस कप का फाइनल होगा, जिसमें वह अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Advertisement