Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. Rahul Dravid नई शुरुआत के लिए तैयार; इस IPL टीम ने नियुक्त किया अपना हेड कोच

Rahul Dravid नई शुरुआत के लिए तैयार; इस IPL टीम ने नियुक्त किया अपना हेड कोच

By Abhimanyu 
Updated Date

Rahul Dravid New Head Coach Of Rajasthan Royals: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने के बाद भारत के हेड कोच के रूप में राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो गया था। जिसके बाद भारत के पूर्व दिग्गज नई शुरुआत के लिए तैयार हैं। द्रविड़ की हेड कोच के रूप में राजस्थान रॉयल्स (RR) में वापसी होने जा रही है।

पढ़ें :- मुकेश श्रीवास्तव का स्वास्थ्य विभाग में है कब्जा: भाई के फर्म पर हुई ₹4.50 करोड़ की 'कागजी' खरीदारी, अब फंसे रिटायर CMO

ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, राहुल द्रविड़ ने हाल ही में राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं और आगामी मेगा नीलामी से पहले खिलाड़ियों को रिटेन करने पर शुरुआती बातचीत की है। उनका आरआर कप्तान संजू सैमसन के साथ लंबे समय से कामकाजी रिश्ता है, जो द्रविड़ की देखरेख में अंडर-19 रैंक में आए थे।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ को राजस्थान रॉयल्स में द्रविड़ के सहायक कोचों में से एक के रूप में साइन करने की भी संभावना है। वहीं, द्रविड़ के राजस्थान रॉयल्स की कमान संभालने के बाद कुमार संगकारा क्रिकेट निदेशक के रूप में फ्रेंचाइजी के साथ बने रहेंगे।

बता दें कि बतौर कप्तान राहुल द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स को 2013 के चैंपियंस लीग टी20 फाइनल में पहुंचाया था। उनकी कप्तानी में खेलते हुए राजस्थान की टीम प्लेऑफ भी खेला। साल 2014 और 2015 में राजस्थान के साथ वो बतौर मेंटर काम कर चुके हैं।

पढ़ें :- Hell-Hole Controversy : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले भारत को बताया नरक का द्वार, अब लिया यू-टर्न बोले- पीएम मोदी मेरे सबसे अच्छे दोस्त
Advertisement