Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ मां सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत अन्य नेता नजर आए। बता दें कि, आज ही उन्हें अधिकारिक तौर पर रायबरेली का प्रत्याशी बनाया गया, जिसके बाद वो रायबरेली पहुंचे।
पढ़ें :- शिवा शर्मा हत्याकांड: फरार श्रद्धा दुबे समेत अन्य आरोपियों के ख़िलाफ़ NBW जारी, नेपाल भागने की आशंका
बता दें कि, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी के नामांकन दाखिल करने से पहले कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। राहुल गांधी समेत अन्य नेता भी वहां मौजूद रहे। कार्यालय के बाहर सपा और कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा है। उत्साह में कार्यकर्ता राहुल गांधी जिंदाबाद और कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं।
वहीं, इस दौरान रायबरेली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने कहा, रायबरेली के साथ सोनिया गांधी ने धोखा किया, प्रियंका गांधी ने धोखा किया और जिनको अमेठी से प्रत्याशी बनाया उन्होंने धोखा किया। रायबरेली की जनता ने सोनिया गांधी को सांसद चुना, सोनिया गांधी ने अपना प्रभारी बनाकर प्रियंका गांधी को पावर दे दिया। प्रियंका गांधी ने अपना पावर किशोरी लाल शर्मा को दे दिया। 10 सालों रायबरेली वासियों से ना सोनिया गांधी ना प्रियंका गांधी और ना ही किशोरी लाल शर्मा मिलें। मैं कह सकता हूं कि रायबरेली के लोग बड़ी बेसब्री ये इन सब नकली गांधी का इंतजार कर रहे थे। ये आ गए हैं अब रायबरेली इनको अच्छे से सबक सिखाएगी।