जयपुर। राजस्थान के जयपुर शहर से 17 जून को कोटा महारैली से उठने वाली ‘छात्रों की गूंज’ पूरे देश में गूंजेगी। इतनी गूंज होगी कि मोदी सरकार को युवाओं के सवालों का जवाब देना पड़ेगा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि देश के हर युवा से मेरी एक बात, आज इस देश में मेहनत का फल नहीं, सपने देखने की सज़ा मिलती है। उन्होंने लिखा कि हर पेपर लीक, हर रद्द परीक्षा, हर अधूरी भर्ती, सिर्फ़ सिस्टम की विफलता नहीं, लाखों सपनों पर प्रहार है।
पढ़ें :- सीएम योगी ने यूपी पुलिसकर्मियों का किया सम्मान, बोले- 2017 के पहले हर जिले में होते थे दंगे
देश के हर युवा से मेरी एक बात – आज इस देश में मेहनत का फल नहीं, सपने देखने की सज़ा मिलती है।
हर पेपर लीक, हर रद्द परीक्षा, हर अधूरी भर्ती – सिर्फ़ सिस्टम की विफलता नहीं, लाखों सपनों पर प्रहार है।
मैं जानता हूँ आप थक चुके हैं। ग़ुस्से में हैं। पर याद रखिए – जब सरकार सुनने को… pic.twitter.com/5DDromfxmR
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 15, 2026
पढ़ें :- पूर्व आईएएफ अधिकारी बोला-‘राहुल गांधी कसाब से भी खतरनाक’, शेयर की विवादित तस्वीर,कांग्रेस सेवादल ने दर्ज कराई शिकायत
जब सरकार सुनने को तैयार न हो, तब आवाज़ ऊँची करनी पड़ती है
उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं आप थक चुके हैं। ग़ुस्से में हैं। पर याद रखिए, जब सरकार सुनने को तैयार न हो, तब आवाज़ ऊँची करनी पड़ती है। इसलिए मैं आप सबको छात्रों की गूंज रैली में 17 जून को कोटा बुला रहा हूं। आइए, मिलकर एक ऐसी हुंकार बनें जिसे अनसुना करना नामुमकिन हो। कोटा से शुरुआत, फिर देश के हर कोने तक। ये आपके भविष्य की लड़ाई है। और मैं आपके साथ हूं।
मोदी सरकार को युवाओं के सवालों का जवाब देना पड़ेगा
मेहनत करने वाले छात्र हर बार हार जाते हैं, और सिस्टम हर बार बच जाता है। पेपर लीक होते हैं, भर्तियां रद्द होती हैं, उम्र निकल जाती है।मगर किसी की जवाबदेही तय नहीं होती। युवाओं के सपने अब टूटते नहीं, तोड़ दिए जाते हैं। युवाओं की आवाज़ दबाई नहीं जा सकती। रोज़गार, पारदर्शी भर्ती और शिक्षा का अधिकार हर युवा का हक़ है। 17 जून को कोटा से उठने वाली आवाज़ पूरे देश में गूंजेगी। इतनी गूंज होगी कि मोदी सरकार को युवाओं के सवालों का जवाब देना पड़ेगा।