नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद एक बार फिर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वोट चोरी (Vote Chori) के जरिए सीटें और सरकारें बनाई जा रही हैं। केंद्र सरकार (Central Government)पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी कर सीटें जीती जा रही हैं और इसे ‘वोट चोरी’ (Vote Chori) बताया है।
पढ़ें :- अखिलेश ने 'नीला रंग' अपनाया तो भड़कीं मायावती, बोलीं- नीला कपड़ा इस्तेमाल करने से अम्बेडकरवादी नहीं होने वाले
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सोशल मीडिया (X) पर किए अपने पोस्ट में कहा कि वोट चोरी (Vote Chori) से कभी सीटें चुराई जाती हैं, कभी पूरी सरकार। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा में 240 सांसदों में से ‘हर छठा सांसद’ कथित तौर पर ऐसे ही तरीकों से जीतकर आया है।
वोट चोरी से कभी सीटें चुराई जाती हैं, कभी पूरी सरकार।
लोकसभा के 240 BJP सांसदों में से, मोटे तौर पर हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता है। पहचानना मुश्किल नहीं – क्या उन्हें BJP की भाषा में “घुसपैठिए” कहें?
और हरियाणा? वहाँ तो पूरी सरकार ही “घुसपैठिया” है।
पढ़ें :- राहुल गांधी से मुलाकात कर प्रदीप मौर्य ने रखीं क्षेत्र की प्रमुख समस्याएं, जल्द मिला समाधान का आश्वासन
जो संस्थाएँ अपनी जेब में…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 6, 2026
उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या इन्हें बीजेपी (BJP) की भाषा में ‘घुसपैठिए’ कहा जाना चाहिए। इसके साथ ही हरियाणा का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि वहां पूरी सरकार ही घुसपैठिया है।
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आगे कहा कि जो संस्थाओं को अपनी जेब में रखते हैं और जो मतदाता सूचियों व चुनावी प्रक्रिया में कथित हेरफेर करते हैं, वे खुद ‘रिमोट कंट्रोल्ड’ (Remote Controlled) हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि सत्तारूढ़ पक्ष को निष्पक्ष चुनाव से डर है क्योंकि अगर चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष हों तो वे 140 सीटों के आसपास भी नहीं जीत पाएंगे।