नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Leader of Opposition in Lok Sabha, Congress MP Rahul Gandhi) ने शनिवार को केंद्र की मोदी सरकार पर एक बार फिर हमला बोला है। यह हमला तब हुआ जब ऐसी खबरें सामने आईं कि तकनीकी गड़बड़ियों के कारण देश भर के कई सेंटरों पर CUET-UG 2026 की परीक्षा रद्द कर दी गई या उसमें देरी हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए राहुल ने आरोप लगाया कि सरकार NEET, CBSE, SSC और अब CUET से जुड़े विवादों का हवाला देते हुए कहा कि बड़ी राष्ट्रीय परीक्षाओं को निष्पक्ष और कुशलता से कराने में नाकाम रही है। X पोस्ट पर उन्होंने लिखा कि “NEET. CBSE. SSC. और आज CUET। चार परीक्षाएं। एक करोड़ बच्चे। एक भी ईमानदारी से नहीं कराई गई। उन्होंने आगे कहा कि ‘विश्व गुरु’ होने के दावे, लेकिन देश में एक भी परीक्षा ठीक से नहीं करा सकते मोदी जी ने पूरी शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। जिस पीढ़ी का भविष्य आप तबाह कर रहे हैं,वही पीढ़ी आपसे इसका हिसाब लेगी।
पढ़ें :- राहुल गांधी ने Gen Z से की अपील, बोले- हर युवा का भविष्य सुरक्षित करना सरकार की ज़िम्मेदारी, ऐसी बने हुंकार जिसे अनसुना करना हो नामुमकिन
NEET। CBSE। SSC। और आज CUET।
चार परीक्षाएँ। एक करोड़ बच्चे। एक भी ईमानदारी से नहीं हो पाई।
दावे "विश्वगुरु" के, मगर देश में एक परीक्षा नहीं करवा सकते – मोदी जी ने पूरी शिक्षा व्यवस्था तबाह कर दी है।
जिस पीढ़ी का भविष्य आप बर्बाद कर रहे हैं – वही पीढ़ी आपका हिसाब करेगी।
पढ़ें :- China Gaokao: भारत में NEET पर बवाल, उधर चीन की गाओकाओ परीक्षा बेमिसाल!
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 30, 2026
#CUETUG2026 — Important Notice
M/s TCS has reported that a technical glitch at their end delayed the commencement of CUET (UG) 2026 at some centres on 30.05.2026. The issue has since been resolved, and the exam is being conducted with full compensatory time so that no candidate…
पढ़ें :- CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद CJP का बड़ा ऐलान, देशव्यापी आंदोलन की तैयारी
— National Testing Agency (@NTA_Exams) May 30, 2026