रायबरेली। कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे, जहां उन्होंने दिशा बैठक में हिस्सा लिया। राहुल गांधी के दौरे को लेकर वहां पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कलेक्ट्रेट और फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज चौराहा के पास भारी संख्या में पुलिस तैनात रही।
पढ़ें :- संत रविदास नगर का नाम बहाल किए जाने पर मायावती ने योगी सरकार का जताया अभार, कहा-सरकार अन्य जिलों के पुराने नाम भी करे बहाल
वहीं, लखनऊ से रायबरेली जाते समय बॉर्डर पर स्थित चुरुवा मंदिर में राहुल गांधी ने पूजा अर्चना की। यहां से आगे बढ़े तो हरचंदपुर में रुककर कार्यकर्ताओं का हाल-चाल लिया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें अपनी परेशानी बताई तो भरोसा दिया की समस्याओं को दूर किया जाएगा।
नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi संसदीय क्षेत्र रायबरेली के बचत भवन में आयोजित DISHA बैठक में शामिल हुए।
उत्तर प्रदेश pic.twitter.com/2IZi1PS8pX — Congress (@INCIndia) November 5, 2024
पढ़ें :- UP Police Constable Result 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट हुआ जारी, जानिए कितनी गई कटऑफ?
वहीं, राहुल गांधी के कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस से गार्ड ऑफ ऑनर लिया। इसके बाद कई योजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के गेट तक जाने का प्रयास किया तो उन्हें रोक दिया गया। सीओ सलोन और पुलिस ने किसी को भी कलेक्ट्रेट गेट तक जाने की अनुमति नहीं दी। इस कारण कांग्रेसियों में रोष भी दिखा।