Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राहुल गांधी, बोले – हमारी सिर्फ एक मांग है FIR दर्ज करिए और जो जांच अधिकारी बनाया है, उसका हमें बता दीजिए नाम

राहुल गांधी, बोले – हमारी सिर्फ एक मांग है FIR दर्ज करिए और जो जांच अधिकारी बनाया है, उसका हमें बता दीजिए नाम

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि बात ये है कि 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर पैलेट गन का प्रयोग हुआ। साहिल के शरीर से ये छर्रे निकले हैं। इनके शरीर के अंदर ये छर्रे हैं। इनकी आंख में छर्रे लगे हैं। ये एम्स की रिपोर्ट है। एम्स की रिपोर्ट में साफ लिखा है कि इनके शरीर में 200 से ज्यादा छर्रे हैं। आंख में भी छर्रे हैं। इनकी आंख चली गई है। अब ये आंख से देख नहीं पाएंगे और इनके दिल के बिल्कुल पास भी छर्रे हैं, जिन्हें निकाला नहीं जा सकता।

पढ़ें :- राहुल गांधी से मुलाकात कर प्रदीप मौर्य ने रखीं क्षेत्र की प्रमुख समस्याएं, जल्द मिला समाधान का आश्वासन

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने कहा कि हमने छर्रे नहीं चलाए। तो एक ही सवाल है अगर आपने नहीं चलाए तो किसी ने तो ये छर्रे चलाए होंगे। शायद किसी और ने इन पर छर्रे चला दिए और अगर किसी और ने नहीं चलाए तो पता नहीं, शायद इन्होंने खुद ही जगह-जगह चला दिए। मगर क्राइम तो हुआ है, क्योंकि इनके शरीर में छर्रे हैं।

पढ़ें :- आरक्षण विसंगतियों को दूर कर 1 जून 2020 से प्रभावी नियुक्ति दे योगी सरकार, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : संजय सिंह

हम सिर्फ ये कह रहे हैं कि FIR दर्ज कीजिए। ये हिंदुस्तान का युवा है। इनकी मम्मी यहां ज्योति जी खड़ी हैं, इनके पिता दीपक हैं। ये साहिल है। और हम सिर्फ ये कह रहे हैं प्लीज FIR दर्ज कीजिए। अंदर से हमें बताया जा रहा है कि ऊपर से ऑर्डर आया है कि FIR नहीं हो सकती है, इससे ज्यादा सरल बात क्या हो सकती है? जब तक FIR नहीं होगी, तब तक हम यहां से नहीं हिलने वाले हैं।

इस देश में लाखों लोगों के साथ अन्याय होता है, महिलाओं के साथ होता है, जिनका रेप किया जाता है उनके साथ होता है, गरीबों के साथ होता है और रोज होता है और ये नई दिल्ली में, कनॉट प्लेस में, आपकी आंखों के सामने किया जा रहा है। इसलिए हमारी सिर्फ एक मांग FIR है। और जो इन्वेस्टिगेटर आपने बनाया है, उसका नाम हमें बता दीजिए। हम चले जाएंगे। हम सिर्फ इस परिवार के लिए न्याय मांग रहे हैं। और हमें बताया जा रहा है कि हिंदुस्तान में युवा पर गोली चलाई जा सकती है।

Advertisement