Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पैलेट गन पीड़ित साहिल के साथ संसद मार्ग थाने के बाहर बैठे राहुल गांधी, कहा- FIR दर्ज होने तक नहीं जाएंगे

पैलेट गन पीड़ित साहिल के साथ संसद मार्ग थाने के बाहर बैठे राहुल गांधी, कहा- FIR दर्ज होने तक नहीं जाएंगे

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को 19 वर्षीय साहिल लोचाब के साथ FIR दर्ज करवाने के लिए पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन (Parliament Street Police Station) पहुंचे। बता दें कि साहिल लोचाब को कथित तौर पर 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी के ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान पेलेट गन से चोटें आई थीं। वहीं, साहिल ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने उनकी शिकायत पर प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज करने से इनकार कर दिया है।

पढ़ें :- दादी और पिता की हत्या के बाद उनके बच्चे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पूरी तरह इसके खिलाफ थे कि उनकी मां प्रधानमंत्री बनें

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि 14 तारीख को साहिल लोचव (जो जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान घायल हो गए थे) अपने वकीलों के साथ दिल्ली पुलिस के पास गए और लिखित शिकायत दी। उन्होंने I/O नंबर देने से इनकार कर दिया।

कांग्रेस सूत्रों का कहना है 17 तारीख को ईमेल और फोन के ज़रिए फिर से कोशिश की गई। फिर भी कोई I/O नंबर नहीं दिया गया। कोई पावती (acknowledgement) भी नहीं दी गई।

पढ़ें :- E20 के 14 में से 11 सैंपल में 20% से ज्यादा एथेनॉल का दावा, राहुल गांधी ने की तेल कंपनियों पर कार्रवाई की मांग

अब, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पीड़ित के साथ मिलकर इस बात पर ज़ोर दे रहे हैं। DCP फिर भी केस ऑफिसर और I/O नंबर नहीं दे रहे हैं। चूंकि यह एक संज्ञेय अपराध (cognisable offence) है, इसलिए FIR भी दर्ज होनी चाहिए, लेकिन दिल्ली पुलिस ऐसा नहीं कर रही है। बता दें कि राहुल गांधी I/O और FIR के लिए ज़ोर दे रहे हैं।

पढ़ें :- राहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग खारिज, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिया बड़ा फैसला

अमित शाह और दिल्ली पुलिस सुन लें, ये तानाशाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी : कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि अमित शाह ने देश के बच्चों पर पैलेट गन चलवाई, जिसमें साहिल को पैलेट लगने से आंख में गंभीर चोट आई थी। साहिल और उसकी मां लगातार पुलिस के पास जाकर FIR दर्ज कराने की मांग कर रहे थे, जिसे पुलिस नजरअंदाज कर रही थी।

पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि वह 'देशद्रोही' हैं, एक साल के अंदर निपट जाएगी सरकार

इसलिए आज नेता विपक्ष राहुल गांधी RahulGandhi साहिल और उसकी मां के साथ पुलिस अधिकारियों से मिले और जांच की जानकारी मांगी। साहिल की कंप्लेन पर INVESTIGATION NUMBER ही नहीं दिया गया है, जिससे कि FIR दर्ज हो सके। AIIMS से भी साहिल की MLC (Medico Legal Case) रिपोर्ट नहीं दी गई है, जिसको कि कंप्लेन और FIR में लगाया जा सके। ये सरासर अन्याय है।

अमित शाह और दिल्ली पुलिस सुन लें, ये तानाशाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। छात्रों के न्याय के लिए हम पूरी ताकत से लड़ते रहेंगे।

Advertisement