Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी ने देवेन्द्र फडणवीस को घेरा, बोले-गलती संस्था की, सज़ा अभ्यर्थी को, यह इंसाफ़ नहीं है

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी ने देवेन्द्र फडणवीस को घेरा, बोले-गलती संस्था की, सज़ा अभ्यर्थी को, यह इंसाफ़ नहीं है

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की 28 जून 2026 को आयोजित होनी थी, लेकिन कथित पेपर लीक लीक के कारण परीक्षा को स्थगित करने का ऐलान महाराष्ट्र स्टेट काउंसिल ऑफ एग्जामिनेशन (MSCE) की ओर से कर दिया गया था। उस वक्त काउंसिल ने ये कहा था कि पेपर की नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी, लेकिन 2 हफ्ते होने को आए हैं अभी तक एग्जाम की नई डेट का कुछ अता-पता नहीं है। महाराष्ट्र टीईटी एग्जाम (Maharashtra TET Exam) में 6 लाख से अधिक उम्मीदवारों के शामिल होने का अनुमान है।

पढ़ें :- राहुल गांधी से मुलाकात के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- अपनी जनता पार्टी बनेगी INDIA गठबंधन का हिस्सा

इसी मुद्दे को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) से तीन सवाल दागे हैं। उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा कि महाराष्ट्र TET का पेपर लीक हुआ, परीक्षा रद्द हुई। करीब 6 लाख अभ्यर्थी अधर में है। दो हफ्ते हो गए, नई तारीख़ का कोई अता-पता नहीं है।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने कहा कि लीक करने वाले आज़ाद, सिस्टम बेदाग़ और सज़ा भुगत रहा है वो जिसने ईमानदारी से मेहनत की। ये देश के कार्यरत और होने वाले शिक्षक हैं जिनके हाथ में भारत का भविष्य है। ये वही लोग हैं जिन्होंने साल दर साल तैयारी की, फॉर्म भरे, फीस दी, दूर-दराज के सेंटर तक गए। और अब बस इंतज़ार कर रहे हैं, बिना तारीख़, बिना जवाब।

राहुल गांधी ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) जी तीन चीज़ें, आज ही पहली समय-सीमा : TET की नई तारीख़ अभी घोषित कीजिए। दूसरी जवाबदेही : लीक के ज़िम्मेदारों पर कार्रवाई हो, अभ्यर्थी पर नहीं। तीसरी भविष्य की रक्षा : जिनका साल इस लीक के कारण बर्बाद हुआ, उन्हें उम्र सीमा में छूट दी जाए।

उन्होंने कहा कि गलती संस्था की, सज़ा अभ्यर्थी को यह इंसाफ़ नहीं है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने कहा कि 17 जुलाई को देहरादून में मैं पेपर लीक के बढ़ते संकट पर आपसे विस्तार से बात करूंगा। अब समय शिक्षा क्रांति का आ गया है। ऐसी व्यवस्था बनाने का, जहां युवाओं को सिस्टम की नाकामी नहीं, अपनी मेहनत का फल मिले।

पढ़ें :- Gandhi Jayanti : राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन और PM मोदी ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को अर्पित की पुष्पांजलि
Advertisement