KL Rahul-Sanjiv Goenka Controversy: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ सुपरजायंट्स की हार के बाद केएल राहुल को खुलेआम लताड़ने पर टीम मालिक संजीव गोयनका विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग गोयनका के रवैये की आलोचना करते हुए राहुल को एलएसजी छोड़ने की सलाह दे रहे हैं। हालांकि, संजीव गोयनका (Sanjiv Goenka) पहले भी विवादों में घिर चुके हैं।
पढ़ें :- AUS vs BAN : ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का दूसरे टेस्ट में जबरदस्त पलटवार, बांग्लादेशी टीम को 64 रनों पर किया ढेर
दरअसल, बिजनेस टाइकून संजीव गोयनका आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) के मालिक हैं। इससे पहले गोयनका साल 2016-17 में आईपीएल का हिस्सा रही राइजिंग पुणे सुपरजायंट टीम के मालिक थे। आईपीएल 2016 में इस टीम के कप्तान एमएस धोनी थे, लेकिन टीम प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और वह पॉइंट टेबल में सातवें नंबर पर रही। इसके बाद साल 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट (Rising Pune Supergiant) की कप्तानी धोनी से छीन ली गयी थी और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को नया कप्तान बना दिया गया था।
हालांकि, धोनी को कप्तानी से हटाना फैंस के लिए बेहद चौंकाने वाला था, क्योंकि इससे पहले चेन्नई सुपरकिंग्स को 2 बार आईपीएल चैंपियन बना चुके थे। साल 2017 में संजीव गोयनका की टीम राइजिंग पुणे सुपरजायंट स्मिथ को कप्तानी में फाइनल में पहुंची, लेकिन उसे फाइनल में मुंबई इंडियंस से हार का सामना करना पड़ा था।
बता दें कि संजीव गोयनका की फर्म ने लखनऊ की फ्रेंचाइजी पर सबसे बड़ी बोली लगाई थी और साल 2022 में लखनऊ सुपरजायंट्स आईपीएल का हिस्सा बनीं। यह टीम केएल राहुल की कप्तानी में शुरुआती दो सीजनों के प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। लेकिन, टीम मालिक संजीव गोयनका का ऑनकैमरा केएल राहुल को ‘डांटना’ विवादों में आ गया है। क्रिकेट फैंस उनकी इस हरकत की आलोचना कर रहे हैं।