Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. RRB Group D recruitment 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड ने 32 हजार से भी ज्यादा पदों पर निकाली भर्ती, कैंडिडेट्स आज ही करें अप्लाई

RRB Group D recruitment 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड ने 32 हजार से भी ज्यादा पदों पर निकाली भर्ती, कैंडिडेट्स आज ही करें अप्लाई

By आराधना शर्मा 
Updated Date

RRB Group D recruitment 2025: सरकारी नौकरी की चाहत देश में बहुत है. आपने सुना होगा कि यूपी और बिहार के लोग सरकारी नौकरी में ज्यादा होते हैं. लेकिन रेलवे की इस भर्ती नोटिफिकेश के बाद जो आवेदन आए हैं उससे तो कुछ और ही लग रहा है.

पढ़ें :- यूपी में वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल-कार्यालय

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने कई पदों पर भर्ती निकाली है. इसकी चर्चा बहुत हो रही. अधिसूचना के अनुसार ग्रुप डी भर्ती में भर्ती निकली है. आपको यकीन नहीं होगा इसके लिए 1.08 करोड़ से अधिक लोगों ने अप्लाई किया है. सबसे ज्यादा मुंबई से आवेदन आए हैं. कुल 15,59,100 (या 15.59 लाख) उम्मीदवारों ने अप्लाई किया है.

भारतीय रेलवे ग्रुप डी भर्ती अभियान में रेलवे में विभिन्न लेवल 1 पद शामिल हैं, जैसे ट्रैक मेंटेनर ग्रेड- IV, सहायक पॉइंट्समैन और इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और सिग्नल और दूरसंचार जैसे विभागों में तकनीकी सहायक.

कुल पद

कुल 32,438 खाली पदों की घोषणा

आरआरबी ने पहले ग्रुप डी पदों के लिए कुल 32,438 खाली पदों पर भर्ती निकाली थी. लेकिन अब जारी आवेदनों की संख्या लगता है कुछ और ही कह रही है. आवदनों की संख्या देख कर लग रहा है कि इस बार तगड़ा कॉम्पटीशन होने वाला है.

पढ़ें :- JEE Main 2027 Syllabus Released : जेईई मेन 2027 का एनटीए ने जारी किया सिलेबस, पिछले साल के मुकाबले जानें कितनी हैं यूनिट, देखें सूची

ऑनलाइन आवेदन प्रोसेस रोक दिया गया है. आरआरबी द्वारा जल्द ही ग्रुप डी भर्ती के लिए परीक्षा के तारीखों का ऐलान करेगा. यहां जान लेते हैं किस राज्य से कितने आवेदन आए हैं इसके बारे में हम आपको डिटेल बता रहे हैं.

भारत रोजगार रिपोर्ट 2024 में कहा गया है कि श्रम बाजार संकेतकों में सुधार हुआ है, लेकिन ये लाभ आर्थिक संकट के दौर के साथ मेल खाते हैं, जिससे पता चलता है कि नौकरियों की गुणवत्ता चिंता का विषय बनी हुई है.

 

Advertisement