Railway Station Alarm: भारत में लाखों की संख्या में लोग रोज ट्रेन से सफर करते हैं, जिसमें कुछ लोगों की यात्रा लंबी दूरी की होती है, जबकि कुछ यात्राएं छोटी होती हैं। हालांकि, लंबी दूरी की यात्रा करने समय लोगों के मन में एक बात डर लगा रहता है कि सोते समय उनका स्टेशन कहीं पीछे न छुट जाये। कई बार तो ऐसा देखने को भी मिलता है कि यात्रा के दौरान सो रहे लोगों की नींद नहीं खुलती और वह अपने डेस्टिनेशन से आगे चले जाते हैं।
पढ़ें :- nubia A76 4G smartphone : नूबिया A76 4G स्मार्टफोन लॉन्च , जानें बैटरी और कीमत
दरअसल, ट्रेन से यात्रा के दौरान कई लोग अपने स्टेशन पर पहुंचने वाले निर्धारित समय का अलार्म लगा सकते हैं, लेकिन अगर ट्रेन लेट चल रही हो तो इसका कोई फायदा नहीं है। भारत में खासतौर पर ठंड के समय में ज्यादातर ट्रेन अपने निर्धारित समय से लेट ही चलती हैं। ऐसे में इस बात अंदाजा लगा पाना बेहद मुश्किल है कि ट्रेन कब आपके स्टेशन पर पहुंचेगी? ऐसे में हम आपको एक बेहद जबर्दस्त ट्रिक बताने वाले हैं, जिससे आपको ट्रेन में सफर के दौरान स्टेशन के छूटने की टेंशन नहीं और आपको ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही पता चल जाएगा।
बता दें कि इंडियन रेलवे ने अपने यात्रियों की इस समस्या का एक समाधान निकाला है, जिसमें यात्रा शुरू करते समय यात्रियों को अपने फोन से एक अलार्म लगाना होगा, जिसके बाद रेलवे की ओर से उनका स्टेशन आने से 20 मिनट पहले एसएमएस किया जाएगा, और जगाने के लिए वेक-अप कॉल भी किया जाएगा। इस सुविधा के चलते यात्री बेफ्रिक होकर ट्रेन यात्रा में सो सकते हैं और स्टेशन आने से पहले वह उठ जाएंगे। जिससे उनका स्टेशन नहीं छूटेगा।
ऐसे सेट करें अलार्म
-अलार्म सेट करने यात्री को सबसे पहले 139 नंबर पर कॉल करना होगा।
-उसके बाद अपनी भाषा चुननी होगी।
-मेन मेन्यू के ऑप्शन से 7 नंबर दबाना होगा।
-फिर डेस्टिनेशन अलर्ट के लिए 2 नंबर दबाना होगा।
-इसके बाद 10 अंकों का अपना पीएनआर नंबर दर्ज करना होगा।
-फिर 1 नंबर दबाना होगा पीएनआर कंफर्म करना होगा।
-इस तरह से स्टेशन का अलार्म लग जाएगा, और स्टेशन आने से 20 मिनट पहले से ही रेलवे की ओर से कॉल और मैसेज आने शुरू हो जाएंगे।