Rain alert in UP: उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में तीनों दिनों जमकर बारिश होने की संभावना है। हालांकि, इसके बाद यूपी में बारिश कुछ दिनों के लिए थम जाएगी। पश्चिमी यूपी में तो मानसूनी बारिश पर ब्रेक लग भी गया है। मौसम विभाग की माने तो आज सोमवार को यूपी के 9 जिलों, मंगलवार को 14 और बुधवार को आठ जिलों में बारिश की संभावना है। इसके बाद बारिश पर ब्रेक लगने की संभावना है।
पढ़ें :- Shri Krishna Janmashtami 2026 : मथुरा-वृंदावन में होटल फुल, बांके बिहारी की मंगला आरती के बदले नियम
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि देश में दक्षिण के कई राज्यों में मानसूनी बारिश पर अब ब्रेक लगेगा। इसकी शुरुआत रविवार से होगी। बुधवार को यूपी में भी बारिश होने के बाद लंबा ब्रेक लगने की संभावना है। कानपुर में तो रविवार से ही बारिश पर विराम लग जाएगा। शनिवार को मौसम शुष्क रहा। इससे फिर गर्मी शुरू हो गई है। धीरे-धीरे उमस भारी गर्मी में बदल जाएगी।
मौसम विभाग के अनुसार टाइफून बार्वी का असर प्रभावी हो गया है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव देश के दक्षिणी राज्यों में पड़ा है जहां से बादल पूरी तरह नदारद हो गए हैं। लेकिन, पूर्वोत्तर राज्यों में इसका असर सबसे कम रहेगा जहां भारी बारिश के आसार बने रहेंगे। इसके अतिरिक्त जम्मू-कश्मीर से उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, उड़ीसा तक हल्की बारिश जारी रह सकती है।
बता दें कि, यूपी में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत भी मिली थी। लेकिन अब बारिश पर ब्रेक लगने के बाद लोगों की गर्मी से मुश्किलें भी बढ़ेंगी।