Rain Alert: भीषण गर्मी के बीच अब देश के विभिन्न हिस्सों में मॉनसून दस्तक देने जा रही है। अगले सात दिनों तक पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार सिक्मि, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघायल में अगले सात दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी है। इसके साथ ही, यूपी, उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों में भी बारिश होने की आशंका है।
पढ़ें :- डिप्टी सीएम केशव प्रशाद मौर्या का अखिलेश यादव पर प्रहार, शायद उनकी पार्टी चुनाव लड़ने की स्थिति में नही है, यूपी में कमल ही खिलेगा
मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तरखंड में 14 से 20 जून तक बारिश होने की उम्मीद है। इसके साथ ही, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बारिश होगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 18-20 जून के बीच बरसात होगी।
दरअसल, भीषण गर्मी के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। बारिश होने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। बीते दिनों उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होने के बाद से मौसम में काफी बदलाव देखने को मिला था। लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली थी लेकिन फिर से धूप ने गर्मी बढ़ा दी है।
किसानों को भी बारिश का इंतजार
उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में किसानों को भी बारिश का इंतजार है। बारिश होने के बाद उत्तर प्रदेश में धान की रोपाई शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही, किसानों को काफी राहत मिलेगी और फसलों को भी बारिश से फायदा पहुंचेगा।
पढ़ें :- डिंपल यादव बोलीं- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मुद्दे से भटकाने के लिए मेरी बेटी खिलाफ करवायी गयी बयानबाजी