लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी से लोगों की परेशानियां काफी बढ़ गई हैं। भीषण गर्मी के बीच सोमवार को लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है। सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में गरज चमक के साथ तेज हवाएं और बारिश के आसार हैं। साथ ही, 30 जून से प्रदेश में मानसूनी बारिश के शुरूआत की संभावना है।
पढ़ें :- Breaking News -ओबरा पावर प्लांट की दोनों यूनिट ठप, यूपी के कई जिलों में छाएगा अंधेरा
मौसम विभाग ने सोमवार के लिए प्रदेश के 66 जिलों में गरज चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा तराई क्षेत्र के कुशीनगर, महाराजगंज और सिद्धार्थनगर में अच्छी बारिश की पूर्वानुमान है। दरअसल, भीषण गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी के कारण किसानों की फसल भी सूख रही है। बारिश होने के बाद किसानों को भी बड़ी राहत मिलेगी।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि 30 जून से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां तेज होंगी। जुलाई के पहले सप्ताह में पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश के संकेत मिल रहे हैं। साथ ही बताया कि, बारिश होने के बाद तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी।
बता दें कि, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आस पास मेघगर्जन व वज्रपात की चेतावनी है।