2027 ODI World Cup : शायद किसी भी देश ने ये नहीं सोचा होगा कि बारिश के कारण उसके वर्ल्ड कप में एंट्री का सपना टूट सकता है। कुछ ऐसा ही हुआ है आयरलैंड की टीम के साथ। जिसने हाल ही में वर्ल्ड चैंपियन भारत के खिलाफ 2-0 से क्लीन स्वीप करके इतिहास रच दिया था। लेकिन, अब इस टीम के अगले साल 2027 में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफिकेशन की राह मुश्किल हो गयी है।
पढ़ें :- वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते ही जोस बटलर को लगा वैभव सूर्यवंशी से डर? टी20 के दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
दरअसल, आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच 5 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच बिना टॉस के बारिश में धुल गया। जिसके साथ ही वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदें पूरी तरह से टूट गईं। अगर इस सीरीज में आयरलैंड, अफगानिस्तान के खिलाफ 5-0 से जीत दर्ज करता और 30 सितंबर की कट-ऑफ तारीख से पहले वेस्टइंडीज को भारत के खिलाफ अपने दोनों मैचों में हार जाता तो उसके पास वर्ल्ड कप में सीधे पहुंचने का मौका था, लेकिन बारिश ने सारा खेल बिगाड़ दिया।
इस समीकरण के साथ आयरलैंड की टीम पॉइंट्स तालिका में जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान को पीछे छोड़ते हुए सीधे क्वालीफाई कर सकती थी। हालांकि, आयरलैंड की उम्मीदें पूरी तरह खत्म नहीं हुईं हैं। उनके पास क्वालीफायर के जरिये आईसीसी टूर्नामेंट में पहुंचने का मौका होगा। अब उन्हें आगामी 2027 वर्ल्ड कप के मुख्य दौर में जगह बनाने के लिए 10 टीमों वाले वर्ल्ड कप क्वालीफायर टूर्नामेंट के पड़ाव से गुजरना होगा। जहां हर मैच लगभग करो या मरो का होगा।