Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Rain in Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बारिश से लोगों को मिली राहत

Rain in Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बारिश से लोगों को मिली राहत

By शिव मौर्या 
Updated Date

Rain in Delhi-NCR: भीषण गर्मी के बीच दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बड़ी राहत मिली है। गुरुवार शाम को मौसम ने अचानक करवट ले लिया, जिसके बाद राजधानी और इससे सटे कई शहरों में तेज बारिश हुई। बारिश के साथ तेज हवा चलने से लोगों को काफी राहत मिली है। दरअसल, बीते काफी दिनों से लोग गर्मी से काफी परेशान थे। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर पहले से ही अलर्ट जारी किया था।

पढ़ें :- Delhi-NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में बारिश से ठंड की हुई वापसी, लोगों की बढ़ी परेशानियां

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही कई इलाकों में बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश के दौरान हवाएं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी, जबकि कुछ स्थानों पर हवा के झोंके 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। मौसम विभाग का कहना है कि रातभर गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज हवाओं और खराब मौसम के चलते पेड़ों के गिरने, कमजोर ढांचों को नुकसान पहुंचने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका बनी हुई है। वहीं, सड़कों पर यातायात भी प्रभावित हो सकता है। ओलावृष्टि से फसलों और संपत्ति को नुकसान होने की संभावना जताई गई है।

 

Advertisement