Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बड़ी खबर
  3. Kolkata Rains: दुर्गा पूजा से पहले बारिश का कहर , करंट लागने से 7 लोगों की मौत

Kolkata Rains: दुर्गा पूजा से पहले बारिश का कहर , करंट लागने से 7 लोगों की मौत

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

कोलकाता में रात भर हुई मूसलाधार बारिश ने  जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। यहां करंट लगने से 7 लोगों  की मौत हो गयी है।सड़कों पर बाढ़ जैसे हालात, रेल और मेट्रो सेवाओं में रुकावट आ गयी हैं । बारिश के कारण  घरों और रिहायशी इलाकों में पानी भर गया है। जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। इस आपदा में पाँच लोगों की जान चली गयी है। इसे लेकर  IMD ने चेतावनी दी है कि उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण दक्षिण बंगाल के कई जिलों में और भारी बारिश हो सकती है। जोधपुर पार्क में 285 मिमी और कालीघाट में 280 मिमी बारिश हुई।

पढ़ें :- RSS के गढ़ नागपुर में कांग्रेस की जीत विपक्ष लिए बनेगा नई राजनीतिक संजीवनी, जानें नवनिर्वाचित MLC अभिजीत वंजारी ने कैसे ढहाया बीजेपी का किला?

मेट्रो और रेल सेवाएं ठप

कोलकाता मेट्रो रेलवे की ब्लू लाइन (दक्षिणेश्वर-शहीद खुदीराम) के मध्य भाग, विशेष रूप से महानायक उत्तम कुमार और रवींद्र सरोवर स्टेशनों के बीच पानी भरने से सेवाएं रद्द कर दी गईं। मेट्रो प्रवक्ता ने  यात्रियों की सुरक्षा के लिए शहीद खुदीराम और मैदान स्टेशनों के बीच सेवाएं रोक दी गई हैं, जबकि दक्षिणेश्वर से मैदान तक सीमित सेवा चल रही है। वहीं उम्मीद जताया जा रहा है की जल्द की ट्रेन की सेवाएँ बहाल होगी।

सड़कों पर जलजमाव, स्कूल बंद

भारी बारिश के कारण सड़कों में पानी भर गया और ऑफिस जाने वालों को सार्वजनिक परिवहन की कमी और ट्रैफिक जाम के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्कूलों ने भारी बारिश और  जलभराव के चलते छुट्टी घोषित कर दी।मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार तक पुरबा और पश्चिम मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना, झारग्राम और बांकुरा जैसे दक्षिण बंगाल के जिलों में भारी बारिश की संभावना है।इसके अलावा, 25 सितंबर के आसपास पूर्व-मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी में एक और निम्न दबाव क्षेत्र बनने की आशंका है, जिससे बारिश का दौर और बढ़ सकता है।

पढ़ें :- संयुक्त राष्ट्र की नई रिपोर्ट में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता, संघर्ष क्षेत्रों में बढ़ा खतरा

इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवायजरी

विमान  कंपनी इंडिगो एयरलाइन्स ने भारी बारिश को देखते हुए ट्रैवल एडवायजरी जारी की है। कंपनी ने लिखा, कोलकाता में भारी बारिश और गरज के साथ बूंदे पड़ने की आशंका के चलते, हमें हवाई अड्डे से आने-जाने वाली उड़ानों में देरी और यातायात धीमा होने की संभावना दिख रही है। हालांकि हम आसमान को नियंत्रित नहीं कर सकते, फिर भी जमीन पर आपकी यात्रा को सुचारू रखने के लिए हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं। कृपया आप अपनी स्थिति जांच लें और हवाई अड्डे पर थोड़ा समय निकालकर पहुंचने का कष्ट करें।  हम आपको सूचित करते रहेंगे और अगर आपको मदद की जरूरत हो तो हम हमेशा उपलब्ध हैं।”

 

 

 

पढ़ें :- UP PET Exam 2026 : लखनऊ में 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों में 30 अक्टूबर को रहेगा अवकाश, डीआईओएस ने जारी किया आदेश
Advertisement