Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Rajya Sabha Bypoll : मध्य प्रदेश से हरदीप सिंह पुरी को भाजपा ने बनाया उम्मीदवार, जानें किस वजह से खाली हुई थी सीट

Rajya Sabha Bypoll : मध्य प्रदेश से हरदीप सिंह पुरी को भाजपा ने बनाया उम्मीदवार, जानें किस वजह से खाली हुई थी सीट

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भाजपा (BJP) ने बुधवार को एलान किया कि मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) को उम्मीदवार होंगे। हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri)  भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता, पूर्व राजनयिक और लेखक हैं। उनका जन्म 15 फरवरी 1952 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) के हिंदू कॉलेज (Hindu College) से इतिहास में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की।

पढ़ें :- दिल्ली विश्वविद्यालय की सुरक्षा पर CM रेखा गुप्ता का बड़ा कदम, देर रात नॉर्थ कैंपस पहुंचीं और छात्राओं से जानी समस्याएं

वह 1974 बैच के भारतीय विदेश सेवा (Indian Foreign Service) के अधिकारी रहे हैं और करीब 39 वर्षों तक राजनयिक के रूप में काम किया। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि के रूप में जिनेवा और न्यूयॉर्क में सेवाएं दीं। वर्ष 2014 में भाजपा (BJP) में शामिल होने के बाद 2017 में मंत्री बने। वर्तमान में वह केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री (Union Minister of Petroleum and Natural Gas) हैं।

Advertisement