Raksha Bandhan 2026 : रिश्तों के अटूट बंधन का त्योहार रक्षाबंधन भाई बहने के अमर रिश्तों का प्रतीक है। हर साल यह त्योहार श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। पंपरा के अनुसार, इस पर्व के दिन बहनें भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती है और उन्हें तिलक लगाती है।और भाई इसके बदले बहन की रक्षा का वचन देता है।
पढ़ें :- Vaishno Devi Yatra Route : मां वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड, बैटरी कार सेवा बंद , यात्रा जारी
रक्षाबंधन 2026 तिथि और शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2026 में रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा। पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 27 अगस्त को सुबह 9 बजकर 9 मिनट से होगी और इसका समापन 28 अगस्त को सुबह 9 बजकर 49 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के आधार पर राखी 28 अगस्त को ही बांधी जाएगी।
मान्यता के अनुसार, रक्षाबंधन के दिन बहने सजधज कर रक्षाबंधन की थाली तैयार करतीं है और शुभ मुहूर्त पर भाई को तिलक लगाकर दहिनी कलाई पर रेशम का रक्षासूत्र बांधतीं है। भाई को मिठाई भी खिलाती है। और उनकी लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं। इसके बदले में भाई अपनी बहन की जीवनभर रक्षा करने का वचन देते हैं।