Raksha Bandhan 2026 : सावन मास का विशेष महत्व है। इस माह में शिव कृपा बरसती है। इस मास में जप , तप , अनुष्ठान, और ज्योतिषीय उपायों का विशेष महत्व है। वर्ष 2026 में रक्षाबंधन का पावन पर्व शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। इस दिन राखी बांधने का सबसे शुभ और मुख्य मुहूर्त सुबह 5:57 बजे से सुबह 9:48 बजे तक रहेगा। इस साल सावन पूर्णिमा के दिन यानी रक्षाबंधन के अवसर पर साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है
पढ़ें :- Raksha Bandhan 2026: रक्षा बंधन भाई-बहन के बीच प्यार और सम्मान का पर्व, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सावन मास में दुर्लभ संयोग के कारण किए गए उपाय बहुत चमत्कारिक हो जाते है और उनका फल शीघ्र ही मिलता है।
पूर्णिमा तिथि पर गंगा स्नान
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पूर्णिमा तिथि पर गंगा स्नान के बाद दान करने का विशेष महत्व है। पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यता है कि सावन पूर्णिमा के दिन कुछ चीजों को खरीदकर घर लाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
1.ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पलाश का फूल मां लक्ष्मी का अति प्रिय फूल है। सावन पूर्णिमा के दिन ये फूल को मां लक्ष्मी को पूजा के दौरान अर्पित कर दें। पलाश के फूल अर्पित करने से धन संबंधी समस्याएं समाप्त होती
2.धन की देवी मां लक्ष्मी को नारियल चढ़ाना शुभ माना जाता है।
पढ़ें :- Raksha Bandhan 2026 : भाई बहन के अटूट रिश्ते का त्योहार रक्षाबंधन इस दिन मनाया जाएगा , जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
श्रीयंत्र की स्थापना
सावन पूर्णिमा के दिन घर के मंदिर में श्रीयंत्र की स्थापना करें और विधि-विधान से पूजा करें।
दीपदान
सावन पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी के नाम का दीपक जलाएं। भगवान विष्णु को खीर का भोग लगाएं।