Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दलितों पर अनवरत अत्याचार करके प्रोफेसर बने रामगोपाल यादव इस उम्र में भी उनको हेय दृष्टि से देखने से बाज नहीं आ रहे : केशव मौर्य

दलितों पर अनवरत अत्याचार करके प्रोफेसर बने रामगोपाल यादव इस उम्र में भी उनको हेय दृष्टि से देखने से बाज नहीं आ रहे : केशव मौर्य

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर विवादित बयान देकर सपा नेता रामगोपाल यादव बुरी तरह से फंस गए हैं। उनके बयान को लेकर भाजपा नेता लगातार उन पर निशाना साध रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के बाद डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने भी उनके बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। केशव मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, दलितों पर अनवरत अत्याचार करके प्रोफेसर बने रामगोपाल यादव इस उम्र में भी दलितों को हेय दृष्टि से देखने से बाज नहीं आ रहे हैं।

पढ़ें :- IND vs NZ Toss : भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, देखें- प्लेइंग इलेवन में किन खिलाड़ियों को मिला मौका

इससे पहले उन्होंने ​सोशल मीडिया पर लिखा था कि, जाति व धर्म से परे होती है सेना। सेना का एक ही धर्म होता है ‘देश की रक्षा’। इसलिए सेना में जाति व धर्म देखना ‘ओछी मानसिकता’ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सेना में भी महिला सशक्तिकरण पर ख़ासा ज़ोर दिया है। सबको उन पर भरोसा करना चाहिए।

पढ़ें :- सोनिया गांधी ने अपनी किताब 'Belonging: A Journey of Love' की इंस्टाग्राम पर दिखाई पहली झलक, जानें क्या कहा?

दरअसल, रामगोपाल यादव ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान महिला सैन्य अधिकारी व्योमिका सिंह की जाति का उल्लेख करते हुए उन्हें हरियाणा की जाटव बताया था और इसके बाद जातिसूचक शब्द कहा था। इस टिप्पणी को सेना के शौर्य और गरिमा का अपमान माना जा रहा है। आलोचकों का कहना है कि यह सोच तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति से प्रेरित है, जो देश की एकता को तोड़ने की कोशिश है।

पढ़ें :- प्रियंका गांधी, बेटे रेहान की तस्वीरें एग्जीबिशन से हटाने पर हुईं आगबबूला, बोलीं- जब कोई ताकतवर इंसान किसी दूसरे की अभिव्यक्ति से डरने लगता है, तो...
Advertisement