अयोध्या। राम मंदिर (Ram Mandir) में दान की राशि के कथित घोटाले को लेकर उठे सवालों के बीच राम मंदिर ट्रस्ट (Ram Mandir Trust) के सदस्य और निर्मोही अखाड़ा (Nirmohi Akhara) के महंत दिनेंद्र दास (Mahant Dinendra Das) ने ट्रस्ट का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी भी तरह के घोटाले की जानकारी नहीं है और ट्रस्ट के सभी सदस्य पूरी निष्ठा और परंपराओं के अनुसार काम कर रहे हैं।
पढ़ें :- Loco Pilot In The Railways: रेलवे में लोको पायलट बनने के लिए जानें, कैसे करें 12वीं के बाद तैयारी?
राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य और निर्मोही अखाड़ा (Nirmohi Akhara) के महंत दिनेंद्र दास (Dinendra Das) ने कहा कि ऐसी कोई जानकारी हमें नहीं है। हम लोगों को रामलला पर पूरा विश्वास है। अगर कोई गलती करेगा तो रामलला स्वयं उसे दंड देंगे। महंत दिनेंद्र दास (Mahant Dinendra Das) ने कहा कि राम मंदिर में पूजा-अर्चना, आरती और अन्य व्यवस्थाएं सुचारु रूप से चल रही हैं। उन्होंने दावा किया कि ट्रस्ट की बैठकों में जो भी निर्णय लिए जाते हैं, वे पूरी पारदर्शिता के साथ होते हैं और अब तक किसी तरह की आपत्ति सामने नहीं आई है। हमारे ट्रस्टी लोग ऐसा काम नहीं करेंगे। मीटिंग में जो भी निर्णय हो रहे हैं, सब सही तरीके से बताए जा रहे हैं। ऐसी कोई आपत्ति नहीं है।