लखनऊ। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम गबन मामले को लेकर एक और चौंकाने वाली खबर सामने आयी है। कहा जा रहा है कि, दान में दिये गये ‘कागभुसुंडि’ भी गायब हो गए हैं। इसको लेकर अखिलेश यादव ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि, ‘कागभुसुंडि’ के गायब हो जाने की निंदनीय ख़बर आई है। इसको लेकर सनातन के लोगों के बीच आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
पढ़ें :- सपा के मुंह से महिला सुरक्षा-सम्मान की बात महज़ छलावा...केशव मौर्य ने साधा निशाना
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा, FIR के बिना SIT ‘बिना तीर की कमान’ है। अब दान में दिये गये ‘कागभुसुंडि’ के गायब हो जाने की निंदनीय ख़बर आई है। जिस तरह हर दिन ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरी का नया भंडाफोड़ हो रहा है और सनातनी आस्थावानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है, उसे देखकर नेपाल और बाक़ी बार्डर बंद कर देने चाहिए, जिससे आरोपी फ़रार न हो सकें।
FIR के बिना SIT ‘बिना तीर की कमान’ है।
अब दान में दिये गये ‘कागभुसुंडि’ के गायब हो जाने की निंदनीय ख़बर आई है। जिस तरह हर दिन ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरी का नया भंडाफोड़ हो रहा है और सनातनी आस्थावानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है, उसे देखकर नेपाल और बाक़ी बार्डर बंद कर देने चाहिए, जिससे… pic.twitter.com/tMkP7QSEAF
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 24, 2026
पढ़ें :- UP चुनाव से पहले सपा का बड़ा एलान: सरकार बनने पर शुरू करेंगे 'स्त्री सम्मान समृद्धि योजना', महिलाओं को सालाना मिलेंगे 40,000 रुपये
इसके साथ ही लिखा, जब अभी खुलासे हो ही रहे हैं तो SIT की जाँच क्या हासिल कर लेगी और ख़ासतौर से तब जब ये ‘जाँच’ से ज़्यादा ‘ढाँक’ के लिए बनी है या फिर ‘बाँट’ के लिए।