Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Ram Mandir Donation Theft : आप सांसद संजय सिंह ने पूछा- चढ़ावे में चोरी करने वाले मोदी के क़रीबी चंपत राय, अनिल मिश्रा, गोपाल राव कब जेल जायेंगे?

Ram Mandir Donation Theft : आप सांसद संजय सिंह ने पूछा- चढ़ावे में चोरी करने वाले मोदी के क़रीबी चंपत राय, अनिल मिश्रा, गोपाल राव कब जेल जायेंगे?

By Abhimanyu 
Updated Date

Ram Mandir Donation Theft : राम मंदिर चढ़ावे के कथित घोटाले में एफ़आईआर दर्ज होने के बाद देश की सियासत और गरमा गयी है। इस मामले में विपक्षी दलों ने SIT की जांच पर सवाल खड़े करते हुए बड़े चेहरों को बचाने के लिए आनन-फानन में एफ़आईआर दर्ज करने का आरोप लगाया है। इस बीच, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने सवाल किया है कि चढ़ावे में चोरी करने वाले मोदी के क़रीबी चंपत राय, अनिल मिश्रा, गोपाल राव कब जेल जायेंगे?

पढ़ें :- Ram Mandir Donation Theft : राम मंदिर ट्रस्ट परिसर शुद्धिकरण के लिए करा रहा है 10 दिन का प्रायश्चित पूजन, 70 वैदिक आचार्य कर रहे हैं मंत्रोच्चारण

आप सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को एक्स पोस्ट में आरोप लगाते हुए कहा, ” अरविंद केजरीवाल जी अयोध्या आए तो आनन फ़ानन में FIR कर ली। आख़िर इतने दिनों से कार्यवाही क्यों नहीं की? अभी भी चंदा चोर पार्टी बड़े डकैतों को क्यों बचा रही है?” उन्होंने सवाल किया कि “आख़िर निर्माण कार्य, जमीन ख़रीद और चढ़ावे में चोरी करने वाले मोदी के क़रीबी चंपत राय, अनिल मिश्रा, गोपाल राव कब जेल जायेंगे?” इससे पहले संजय सिंह ने गुरुवार को अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही SIT को AAP सांसद संजय सिंह ने जमीन घोटाले से जुड़े सबूत दिए हैं।

संजय सिंह गुरुवार सुबह 11 बजे लखनऊ में SIT के अध्यक्ष व लखनऊ के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत के ऑफिस पहुंचे। वे करीब 12 मिनट कमरे में रुके। बाहर आकर संजय सिंह ने कहा कि राम मंदिर में जमीन घोटाले के 13 कागजात मैंने SIT को सौंपे हैं। आप सांसद ने SIT को कथित भ्रष्टाचार से जुड़े दस्तावेज और सबूत सौंपे। बैठक में सांसद ने आधे घंटे से अधिक समय तक बिंदुवार तथ्यों और आरोपों को रखा। जांच से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए SIT को जानकारी उपलब्ध कराई गई। मामले में अब SIT की जांच और आगे की कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

Advertisement