Ram Mandir Offering Theft Controversy: राम मंदिर में कथित दान चोरी के विवाद के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। जहां पर उन्होंने ₹378 करोड़+ से राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय सहित 126 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास एवं वीरांगना झलकारी बाई की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम योगी ने राम भक्तों से अपील करते हुए कहा कि एसआईटी जांच की रिपोर्ट आने तक 15 दिनों तक इंतजार कर लें।
पढ़ें :- 'राहुल गांधी को भगवान परशुराम की बराबरी करना काफी महंगा पड़ेगा...' डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने फरसा वाले पोस्टर पर दी तीखी प्रतिक्रिया
राम मंदिर में कथित दान चोरी पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “समाजवादी पार्टी के दोहरे चरित्र को देखो कहते हैं राम भक्तों का अपमान हो रहा है। कारसेवकों और जय श्रीराम बोलने वाले राम भक्तों पर लाठी भाजने वाले लोग आज उपदेश देने चले हैं। उन्होंने कहा कि मेरी अपील होगी सभी राम भक्तों से। अयोध्या के बारे में जो समाचार पत्रों में सुनने को मिला। हम लोगों ने ट्रस्ट के अनुरोध पर एसआईटी जांच बैठायी है और एसआईटी जांच ‘दूध का दूध, पानी का पानी’ करके रहेगी। उसमें कोई संदेह नहीं है। लेकिन, सभी पक्षों से अनुरोध करूंगा कि कोई ऐसी अनर्गल टिप्पणी न हो जो राम भक्तों की भावनाओं को आहत करती हो। अगर किसी के पास डॉक्यूमेंट्री प्रूफ है तो एसआईटी को उपलब्ध करवा दे।”
“मेरी राम भक्तों से विनम्र अपील होगी कि हमें भगवान राम मर्यादा का पाठ पढ़ाया है और हमारे पूर्वजों ने 500 वर्षों तक रामजन्मभूमि के लिए मर्यादित रहते हुए संघर्ष किया है। 15 दिन और देख लें। इंतजार कर लें। लेकिन, अयोध्या और रामजन्मभूमि को बदमान करने वालों के बहकावे में बिलकुल न आएं। ये लोग कभी नहीं चाहेंगे अयोध्या का नाम हो और अयोध्या सम्मान पाये। ये लोग अयोध्या का दुष्प्रचार करते हैं। उन्होंने कहा, “ये लोग राम मंदिर निर्माण में बाधा डालने का काम करते थे। ये लोग उपदेश देना बंद करें। एसआईटी गठित हुई है- दूध का दूध पानी का पानी होगा।”