Ram Mandir Pran Pratishtha Live Streaming : आखिरकार वो दिन आ गया है जिसका इंतजार अयोध्यावासियों समेत दुनियाभर रामभक्तों को करीब 500 वर्षों से था। अयोध्या के भव्य मंदिर में आज सोमवार को भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Lord Ramlala Prana Pratistha) की जाएगी। रामनगरी के इस ऐतिहासिक समारोह में सिर्फ पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) समेत तमाम साधु संत और वीवीआईपी ही शामिल होंगे।
पढ़ें :- 66 साल पहले कानपुर-लखनऊ के बीच शुरू हुई थी देश की पहली STD सेवा, बदल गया फोन करने का अंदाज
दरअसल, अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए चुनिंदा लोगों को आमंत्रित किया गया है। आम लोगों से 22 जनवरी के बाद कभी भी आने के लिए कहा गया है, जो लोग अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखना चाहते हैं वह टीवी पर सीधा प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग (Ram Mandir Pran Pratishtha Live Stream) टीवी, मोबाइल, लैपटॉप पर देख सकते हैं। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूदर्शन के सभी चैनलों पर किया जा रहा है। इसके साथ ही नरेंद्र मोदी और भाजपा के यूट्यूब चैनल से भी स्ट्रीम किया जाएगा। साथ ही श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र भी सोशल मीडिया सहित विभिन्न आधिकारिक माध्यमों से लाइव स्ट्रीमिंग करेगा।
नीचे दिये लिंक से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखें लाइव-
नरेंद्र मोदी यूट्यूब चैनल लिंक- https://www.youtube.com/watch?v=EU4fJn0YdXw
BJP यूट्यूब चैनल लिंक- https://www.youtube.com/watch?v=n54–7d0b7k
पढ़ें :- 'आजम खान, अखिलेश यादव के बदौलत जेल में हैं...' मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान