Ram Mandir Pran Pratishtha : अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ कुछ क्षणों में होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंच गए हैं।प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा। ऐतिहासिक क्षणों का साक्षी बनने के लिए तमाम नामचीन हस्तियां तीर्थ क्षेत्र अयोध्या पहुंची हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी अयोध्या पहुंचे चुके हैं। उनकी पत्नी नीता अंबानी भी साथ हैं। दोनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है। वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल भी अयोध्या पहुंच चुके हैं। अयोध्या का भव्य नजारा देखने के लिए अनिल अग्रवाल अयोध्या में मौजूदा इलेक्ट्रिक ओपन कार से निकले।
पढ़ें :- UPPSC APS 2023 : यूपीपीएससी ने अपर निजी सचिव की भर्ती रद्द की, 331 पदों के लिए एक भी अभ्यर्थी नहीं मिला योग्य
मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी अपनी पत्नी श्लोका मेहता के साथ राम मंदिर पहुंच चुके हैं।