अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले (Ram Temple Donation Theft Case) में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की जांच में 150 संदिग्धों के नाम सामने आए हैं। इनमें से 25 लोगों पर कार्रवाई के आसार हैं। जिन लोगों से SIT पूछताछ कर चुकी है, उन्हें अगले आदेश तक कहीं बाहर न जाने की चेतावनी दी गई है।
पढ़ें :- अलकायदा से जुड़ा आतंकी आजमगढ़ से गिरफ्तार, यूपी एटीएस ने नाकाम की बड़ी साजिश
बता दें कि शनिवार को छठे दिन SIT जांच के लिए मंदिर पहुंच गई है। जांच पूरी कर SIT आज ही लखनऊ लौटेगी। माना जा रहा है कि सोमवार को सीएम योगी (CM Yogi) को जांच रिपोर्ट सौंपी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय (Trust General Secretary Champat Rai) और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा (Trustee Dr. Anil Mishra) पर कार्रवाई लगभग तय मानी जा रही है। दोनों को पद से हटाया जा सकता है। इसके अलावा, मंदिर के निर्माण प्रभारी गोपाल राव को भी पद से हटाया जा सकता है। शुक्रवार को SIT ने मंदिर परिसर में करीब 6 घंटे तक जांच की। टीम ने चंपत राय (Champat Rai), अनिल मिश्रा (Anil Mishra) और गोपाल राव (Gopal Rao) से अलग-अलग पूछताछ की। साथ ही SBI बैंक के मैनेजर और कैशियर से भी सवाल किए। SIT गोपाल राव (Gopal Rao) के भतीजे और राम मंदिर कर्मचारी सोमेश आनंद (Ram Temple employee Somesh Anand) से भी पूछताछ करना चाहती थी, लेकिन वे नहीं मिले। सूत्रों के अनुसार, उनका फोन स्विच ऑफ बता रहा है।
अब तक 2 करोड़ की बरामदगी चढ़ावा चोरी मामले में 5 लोगों लवकुश, अवनीश, अनुकल्प, करुणे और रामशंकर उर्फ टिन्नू (Ramshankar alias Tinnu) की निशानदेही पर अब तक 2 करोड़ रुपए की रिकवरी की गई है। ये सभी मंदिर में दान राशि की गिनती की ड्यूटी से जुड़े थे। मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी टिन्नू के घर से 13 जून को सोना मिला था। हालांकि, सोना कितना है, यह अभी कन्फर्म नहीं है।