Range Rover Evoque : जगुआर लैंड रोवर (JLR) इंडिया ने 2024 रेंज रोवर इवोक को अपडेटेड डिज़ाइन, नए फीचर्स और दो इंजन विकल्पों के साथ लॉन्च किया है। लक्जरी एसयूवी फ्रंट फेसिया, पिक्सेल एलईडी हेडलैंप, डायमंड-कट अलॉय व्हील और नए रंग विकल्पों के साथ आती है। नई रेंज रोवर इवोक में एक घुमावदार ग्लास टचस्क्रीन, डुअल-ज़ोन climate control, गर्म/ठंड़ी सीटें और उन्नत कैमरा सिस्टम मिलता है। इवोक की एक्स-शोरूम कीमत 67.90 लाख रुपये है। रेंज रोवर इवोक में अब ट्रिबेका ब्लू और कोरिंथियन ब्रॉन्ज कलर ऑप्शन भी जुड़ गए हैं।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
नई रेंज रोवर इवोक में पेट्रोल और डीजल, दोनों इंजन ऑप्शन हैं। इसमें 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन और 2.0-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन दिया गया है। पेट्रोल इंजन 247bhp पावर और 365Nm टॉर्क जनरेट करता है जबकि डीजल इंजन 201bhp पावर और 430Nm टॉर्क जनरेट करता है।