Range Rover Sport SV : लग्जरी और दमदारी का बेहतरीन कंबीनेशन Land Rover में दिखता है। कंपनी ने भारत में अपनी नई हाई-परफॉर्मेंस SUV Range Rover Sport SV लॉन्च कर दी है। वहीं कीमत की बात की जाय तो इस SUV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.05 करोड़ रुपये रखी गई है।
पढ़ें :- TVS iQube MillionR : टीवीएस आईक्यूब मिलियनआर स्पेशल एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
बुकिंग
नई रेंज रोवर स्पोर्ट SV को कंपनी ने अपनी अब तक की सबसे पावरफुल और एडवांस Range Rover Sport बताया है। यह SUV शानदार परफॉर्मेंस, लग्जरी फीचर्स और नई टेक्नोलॉजी के साथ भारतीय बाजार में उतारी गई है। कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है और डिलीवरी अगस्त 2026 से शुरू होगी।
इंजन
वहीं इंजन की बात करें तो नई Range Rover Sport SV में 4.4 लीटर का ट्विन-टर्बो V8 पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसके साथ माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी मिलती है। यह इंजन 635bhp की पावर और 750Nm का टॉर्क पैदा करता है। इतनी ताकत के साथ यह लग्जरी SUV सिर्फ 3.8 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। यानी यह SUV सुपरकार जैसी स्पीड देने में सक्षम है।
कलर
इनमें हरा सैटिन, नारंगी मैट, नीला ग्लॉस, बैंगनी मैट और Teal Gloss जैसे शानदार रंग शामिल हैं। इसका स्पोर्टी और प्रीमियम लुक सड़क पर आसानी से लोगों का ध्यान खींच सकता है।