Mumbai vs Vidarbha, Ranji Trophy Final : रणजी ट्रॉफी 2024 का फाइनल मैच मुंबई और विदर्भ के बीच आज यानी 10 मार्च से वानखेड़े स्टेडिमय में खेला जा रहा है। इस मैच में विदर्भ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। फाइनल मैच में पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) और भूपेन लालवानी (Bhupen Lalwani) ने मुंबई को तूफानी शुरुआत दी है। हालांकि, लंच बेक तक मुंबई ने अपने 4 विकेट खो दिये हैं।
पढ़ें :- दिल्ली में स्वाइन फ्लू के 2300 से ज्यादा केस से मचा हड़कंप, रेखा गुप्ता सरकार ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग
रणजी ट्रॉफी फाइनल में पृथ्वी शॉ और भूपेन लालवानी ने मुंबई को तूफानी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी की है। मुंबई को पहला झटका लालवानी के रूप में लगा। उन्हें यश ठाकुर (Yash Thakur) ने 37 के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा। इसके बाद टीम का दूसरा विकेट 89 रन पर गिरा। पृथ्वी शॉ 46 रन के निजी स्कोर पर हर्ष दुबे (Harsh Dubey) का शिकार बनें। दोनों सलामी बल्लेबाजों के वापस लौटने के बाद मुशीर खान (Musheer Khan) और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) सस्ते में चलते बनें। मुशीर 6 रन बनाकर हर्ष दुबे का दूसरा शिकार बनें। जबकि अय्यर को 7 रन के निजी स्कोर पर उमेश यादव ने वापस भेजा।
मैच के पहले दिन लंच ब्रेक तक मुंबई ने अपनी पहली पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 109 रन (33 ओवर) बना लिए हैं। क्रीज पर अब कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ हार्दिक तोमर मौजूद हैं। बता दें कि इस फाइनल मैच को जीतकर मुंबई की नजरें रिकॉर्ड 42वें खिताब पर होगी, वहीं विदर्भ तीसरी बार ट्रॉफी पर अपने नाम करना चाहेगी।
मुंबई बनाम विदर्भ प्लेइंग XI
मुंबई : पृथ्वी शॉ, भूपेन लालवानी, मुशीर खान, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), श्रेयस अय्यर, हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, शार्दुल ठाकुर, तनुष कोटियन, धवल कुलकर्णी, तुषार देशपांडे।
पढ़ें :- प्रज्ञानंद ने विंसेंट कीमर को दी मात, ग्रैंड चेस टूर 2026 के फाइनल की ओर बढ़ाए कदम
विदर्भ : अथर्व तायडे, ध्रुव शोरे, अमन मोखड़े, करुण नायर, यश राठौड़, अक्षय वाडकर (विकेटकीपर/कप्तान), आदित्य सरवटे, उमेश यादव, हर्ष दुबे, यश ठाकुर, आदित्य ठाकरे।