Rashmika Mandanna adopts 400 families: दक्षिण सिनेमा की स्टार अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने बड़ा दिल दिखाते हुए परोपकार की मिशाल पेश की। रश्मिका ने घोषणा की है कि उन्होंने 400 परिवारों को गोद लिया है और वे अगले एक साल तक हर बार तीन महीने के लिए उनके राशन का खर्च उठाएंगी। एक्टर ने सोशल मीडिया पर यह खबर शेयर करते हुए बताया कि वे दूसरों को भी दयालुता के छोटे-छोटे काम करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहती हैं।
पढ़ें :- Viral : हेमा मालिनी ने 77 साल की उम्र में माता पार्वती बनकर जीता दिल, नवरात्रि इवेंट का वीडियो वायरल
रश्मिका, जो अभी ‘रणबाली’ की रिलीज़ का इंतज़ार कर रही हैं, ने कहा कि उनके किरदार ‘जयम्मा’ और उनकी अपनी पर्सनैलिटी में कई समानताएं हैं, जिनमें दूसरों की मदद करने की इच्छा भी शामिल है। उन्होंने कहा कि पहले वे ऐसी पहल को निजी रखती थीं, लेकिन इस बार इसके बारे में बात करने का फ़ैसला इसलिए किया ताकि इससे उनके फ़ॉलोअर्स को प्रेरणा मिल सके।