Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. पहली बार एक्शन अवतार में दिखेंगी रश्मिका मंदाना ,कुबेर के बाद नए फिल्म को लेकर दिया बड़ा सरप्राइज

पहली बार एक्शन अवतार में दिखेंगी रश्मिका मंदाना ,कुबेर के बाद नए फिल्म को लेकर दिया बड़ा सरप्राइज

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। ‘इंडिया की स्वीटहार्ट कहीं जाने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) जो की अपने फिल्म ‘कुबेर’ आने बाद अब काफी एन्जॉय कर रही है। कुबेर के पहले भी रश्मिका मंदाना दो साल के अंदर ही एनिमल , पुष्पा 2 , सिंकंदर जैसे एक से बढ़कर एक सुपरहिट मूवी देकर फैंस के दिल में ख़ास जगह बनाई। रश्मिका मोस्टली अपनी हर बात फैंस से शेयर करती हैं लेकिन इस बार एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा शेयर किये जो कि फैंस के लिए शॉकिंग था।

पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप

रश्मिका ने फैंस को कूबेर फिल्म आने के बाद बड़ा ही सरप्राइज दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म x पर एक मूवी का पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उनका डरावना रुप दिखाई दे रहा है। जिसमें वो काफी ज्यादा क्रोधित दिख रहीं है उनके बगल जमीन पर शव पड़ा है और बहुत भयानक दृश्य दिखाई दे रहा है जिसमें पूरा अँधेरा अँधेरा छाया हुआ है। ये फिल्म महिला केंद्र एक्शन फिल्म है। पोस्टर पर लिखा है “Hunted. Wounded. Unbroken

पढ़ें :- कोरियन सिंगर ने गाया ‘लॉलीपॉप लागेलू,’ भोजपुरिया अंदाज देख झूम उठा IIT कानपुर का पूरा कैंपस

 

पोस्ट शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन दिया कि’ क्या आप अनुमान लगा सकते हैं की मेरी आनेवाली फिल्म की टाइटल क्या होगी ? अगर आपलोग सही जवाब दिया तो मै आपसे मिलने का वादा करती हूं। एक्ट्रेस के पोस्ट करते ही फैंस काफी रिएक्शन दें रहे हैं और फिल्म के नाम का अनुमान लगा रहे हैं।

रिपोर्ट: आकांक्षा उपाध्याय

Advertisement