Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सोनौली में मां दुर्गा के दरबार पहुंचे रवि वर्मा,श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर दिया जोर

सोनौली में मां दुर्गा के दरबार पहुंचे रवि वर्मा,श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर दिया जोर

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर आदर्श नगर पंचायत सोनौली के मनोनीत सभासद रवि वर्मा ने मनोनीत सभासद प्रेम जायसवाल के साथ नगर में स्थापित विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर मां जगदंबा के दर्शन-पूजन किए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

पढ़ें :- सीएम योगी ने महानिशा पूजन कर जगत कल्याण की प्रार्थना, गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में हवन के साथ नवरात्र महाष्टमी अनुष्ठान पूर्ण

पूजा पंडालों में पहुंचकर रवि वर्मा ने पूजा समितियों के पदाधिकारियों और आयोजकों से मुलाकात कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही नवमी पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर सक्रियता दिखाई।

इस दौरान रवि वर्मा एवं प्रेम जायसवाल ने सोनौली चौकी प्रभारी नागेंद्र पटेल के साथ बैठक कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक इंतजामों पर विचार-विमर्श किया।

इस अवसर पर धर्मेंद्र जायसवाल, हरेंद्र, राजू जायसवाल और शक्ति सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट

पढ़ें :- शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपी श्रद्धा दुबे को नेपाल तक खोज रही लखनऊ पुलिस, वो मीडिया को दे रही इंटरव्यू, CCTV फुटेज सामने लाने और निष्पक्ष जांच की मांग
Advertisement