Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Ravichandran Ashwin 500 Test Wickets : रविचंद्रन अश्विन ने कुंबले-वॉर्न का रिकॉर्ड ध्वस्त कर रचा इतिहास , टेस्ट में 500 विकेट पूरे

Ravichandran Ashwin 500 Test Wickets : रविचंद्रन अश्विन ने कुंबले-वॉर्न का रिकॉर्ड ध्वस्त कर रचा इतिहास , टेस्ट में 500 विकेट पूरे

By santosh singh 
Updated Date

राजकोट। भारत-इंग्लैंड (India-England) के बीच खेले जा रहे राजकोट टेस्ट मैच (Rajkot Test Match)में ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने इतिहास रच दिया है। अश्विन ने टेस्ट में 500 विकेट पूरे कर लिए हैं। अश्विन ने मुकाबले के दूसरे दिन (16 फरवरी) जैक क्राउली (Jack Crowley) को आउट करके ये ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) टेस्ट में 500 विकेट का आंकड़ा छूने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं।

पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत

अश्विन टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे तेज 500 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। अश्विन ने 98वें टेस्ट मैच में ये उपलब्धि हासिल की है। टेस्ट में सबसे तेज 500 विकेट लेने का रिकॉर्ड मुथैया मुरलीधरन (Muttiah Muralitharan) के नाम है, जिन्होंने 87वें टेस्ट में यह अनोखी उपलब्धि हासिल की थी। वहीं पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने 105 और ऑस्ट्रेलिया के दिवंगत स्पिनर शेन वॉर्न ने 108वें टेस्ट में ये कीर्तिमान रचा था। यानी कुंबले ने तेज गति से 500 विकेट लेने के मामले में वॉर्न और कुंबले को भी पछाड़ दिया है।

अश्विन टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट पूरा करने वाले दुनिया के नौवें गेंदबाज हैं। साथ ही वह ऐसे पांचवें स्पिनर हैं जिन्होंने 500 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (800) ने लिए. वहीं शेन वॉर्न (708) दूसरे और जेम्स एंडरसन (695*) फिलहाल तीसरे स्थान पर हैं। भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज अन‍िल कुंबले (Anil Kumble) हैं। कुंबले ने 132 टेस्ट मैचों में 619 विकेट अपने नाम किए। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 10/74 था।

सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट

1. मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका 1992-2010): 133 टेस्ट- 800 विकेट

पढ़ें :- नसीरुद्दीन शाह ने कहा जो लोग बीजेपी की विचारधारा और नीतियों से सहमत नहीं हैं, उन सभी से ले रही है बदला

2. शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया 1992-2007): 145 टेस्ट- 708 विकेट

3. जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड 2003-2023): 185* टेस्ट- 696* विकेट

4. अनिल कुंबले (भारत 1990-2008): 132 टेस्ट- 619 विकेट

5. स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड 2007-2023): 167 टेस्ट- 604 विकेट

6. ग्लेन मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया 1993-2007): 124 टेस्ट- 563 विकेट

7. कर्टनी वॉल्श (वेस्टइंडीज 1984-2001): 132 टेस्ट- 519 विकेट

पढ़ें :- मोकामा से जेडीयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित, पत्नी नीलम को भी किया बाहर

8. नाथन लायन (ऑस्ट्रेलिया 2011-2023): 127* टेस्ट- 517* विकेट

9. रविचंद्रन अश्विन (भारत 2011-2023): 98* टेस्ट- 500* विकेट

500 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर्स

1. मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका) : 133 टेस्ट- 800 विकेट

2. शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया): 145 टेस्ट- 708 विकेट

3. अनिल कुंबले (भारत): 132 टेस्ट- 619 विकेट

4. नाथन लॉयन (ऑस्ट्रेलिया): 127* टेस्ट- 517* विकेट

पढ़ें :- नेहा बोरा का दो टूक बयान, बोलीं-'पीस बॉन्ड साइन नहीं करूंगी...', हाई कोर्ट से झटका लगने के बाद बताया आगे का प्लान

5. रविचंद्रन अश्विन (भारत): 98 टेस्ट*- 500*

विकेट सबसे तेज 500 विकेट

1. मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका) – 87 टेस्ट में

2. आर. अश्विन (भारत) – 98 टेस्ट में

3. अनिल कुंबले (भारत)- 105 टेस्ट में

4. शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया)- 108 टेस्ट में

5. ग्लेन मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया)- 110 टेस्ट में

तमिलनाडु के इस स्पिनर ने नवंबर 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था और तब से वह भारतीय टीम के नियमित सदस्य बने हुए हैं। टेस्ट में उन्होंने 24 से भी कम की औसत से विकेट लिये हैं। अश्विन ने 34 बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट और आठ बार मैच में दस या इससे अधिक विकेट लिए हैं।

Advertisement