Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. RCB ने प्लेऑफ से पहले हासिल किया बड़ा मुकाम; 5-5 IPL ट्रॉफी जीतने वाली MI-CSK कोसों दूर

RCB ने प्लेऑफ से पहले हासिल किया बड़ा मुकाम; 5-5 IPL ट्रॉफी जीतने वाली MI-CSK कोसों दूर

By Abhimanyu 
Updated Date

RCB Instagram Followers: इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन अपने अंतिम पड़ाव की ओर है। मंगलवार तक सभी लीग मैच पूरे हो जाएंगे। जिसके बाद टॉप चार टीमें प्लेऑफ में भिड़ेंगी। जिनमें गुजरात टाइटंस (GT), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), पंजाब किंग्स (PBKS) और मुंबई इंडियंस (MI) शामिल हैं। इस सीजन में बेंगलुरु की टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है और फैंस को उम्मीद है कि उनकी टीम इस बार आईपीएल का खिताब जरूर जीतेगी। वहीं, प्लेऑफ से पहले आरसीबी इंस्टाग्राम पर सबसे लोकप्रिय टीम बन गयी है।

पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज

दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम ने आईपीएल में भले ही कोई खिताब न जीता हो, लेकिन इस टीम को हमेशा से फैंस का पूरा सपोर्ट मिलता रहता है। जिसकी वजह विराट कोहली जैसे स्टार खिलाड़ियों का टीम से जुड़े रहना रहा है। आरसीबी हमेशा से ही अपने फैंस को 12th फैन आर्मी कहती है। वहीं, अब आरसीबी के इंस्टाग्राम पर 20 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। इसी के साथ वह इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाली आईपीएल टीम बन गई है। टीम ने इसकी जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किया है।

दूसरी तरफ, आरसीबी इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स जैसी टीमों से काफी आगे है, जिन्होंने आईपीएल के पांच-पांच खिताब जीते हैं। खबर लिखे जाने तक चेन्नई सुपरकिंग्स के इंस्टाग्राम पर 18.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जबकि मुंबई इंडियंस 18 मिलियन फॉलोअर्स के साथ तीसरे नंबर पर है। अन्य टीमों के फॉलोअर्स की बात करें-

कोलकाता नाइट राइडर्स- 7.5 मिलियन फॉलोअर्स

सनराइजर्स हैदराबाद- 5.4 मिलियन फॉलोअर्स

राजस्थान रॉयल्स- 5.2 मिलियन फॉलोअर्स

पढ़ें :- UP School Closed : यूपी के इस जिले में कल 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे, आदेश जारी

गुजरात टाइटन्स- 4.9 मिलियन फॉलोअर्स

दिल्ली कैपिटल्स- 4.6 मिलियन फॉलोअर्स

पंजाब किंग्स- 4.1 मिलियन फॉलोअर्स

लखनऊ सुपरजाएंट्स- 3.6 मिलियन फॉलोअर्स

Advertisement