Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. RCB ने दो टीमों को प्लेऑफ की रेस से किया एलिमिनेट, पॉइंट्स टेबल में लगायी लंबी छलांग

RCB ने दो टीमों को प्लेऑफ की रेस से किया एलिमिनेट, पॉइंट्स टेबल में लगायी लंबी छलांग

By Abhimanyu 
Updated Date

MI and LSG Eliminate : रायपुर में रविवार को शाम खेला गया रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस मैच फैंस की दिलों की धड़कन बढ़ाने वाला था। इस मैच में आरसीबी ने दो विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की और पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गयी। वहीं, पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस अब प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गयी है। इसके साथ ही लखनऊ सुपर जाएंट्स भी एलिमिनेट हो चुकी है।

पढ़ें :- KKR भी आईपीएल प्लेऑफ की रेस में हुई शामिल, विरोध टीमों की बढ़ी धड़कनें

दरअसल, मुंबई इंडियंस के लिए आरसीबी के खिलाफ यह मैच करो या मरो का था और उन्हें हर हाल में जीत दर्ज करनी थी। लेकिन, टीम को आखिरी ओवर तक कोशिश के बावजूद निराशा ही हाथ लगी। आरसीबी की जीत ने मुंबई और एलएसजी को प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया है। इन दोनों टीमें 11 में से 8 मैच हार चुकी हैं। वहीं, गतविजेता टीम को टॉप-4 में बनें रहने के लिए हर हाल जीतना था और उसने ये कर दिखाया। आरसीबी 11 मैचों में 14 अंकों और सबसे बेहतर नेट रन रेट के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच चुकी है। प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए उन्हें तीन में से सिर्फ एक मैच जीतना होगा।

Advertisement