Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. RCB vs GG WPL 2025: आज डब्ल्यूपीएल के ओपनिंग मैच में आरसीबी और जीजी की होगी भिड़ंत; जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच

RCB vs GG WPL 2025: आज डब्ल्यूपीएल के ओपनिंग मैच में आरसीबी और जीजी की होगी भिड़ंत; जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच

By Abhimanyu 
Updated Date

GG vs RCB WPL 2025: आज 14 फरवरी से विमेंस प्रीमियर लीग 2025 के तीसरे सीजन की शुरुआत होने जा रही है। इस सीजन के ओपनिंग मैच में गतविजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सामना गुजरात जायंट्स (जीजी) से होने वाला है। आइये जानते हैं कि आरसीबी बनाम जीजी, डब्ल्यूपीएल 2025 का पहला मैच कब और कहां खेला जाएगा। और मैच को लाइव कैसे देख पाएंगे।

पढ़ें :- माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद राहुल गांधी का पलटवार, भाजपा-आरएसएस को डर, गुस्से, नफरत के जाल में फंसा बताया

आरसीबी बनाम जीजी, डब्ल्यूपीएल 2025 का पहला मैच कब खेला जाएगा? 

आरसीबी बनाम जीजी, डब्ल्यूपीएल 2025 का पहला मैच शुक्रवार 14 फरवरी 2025 को खेला जाएगा।

आरसीबी बनाम जीजी, डब्ल्यूपीएल 2025 का पहला मैच कहां खेला जाएगा? 

आरसीबी बनाम जीजी, डब्ल्यूपीएल 2025 का पहला मैच वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा।

पढ़ें :- कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह की पत्नी भानवी की भावुक पुकार छू गई सबके दिल को, बोलीं-'हुजूर, बस एक मौका दे दीजिए ...'

आरसीबी बनाम जीजी, डब्ल्यूपीएल 2025 का पहला मैच कितने बजे शुरू होगा?

आरसीबी बनाम जीजी, डब्ल्यूपीएल 2025 का पहला मैच शुक्रवार 14 फरवरी 2025 को शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।

आरसीबी बनाम जीजी, डब्ल्यूपीएल 2025 के पहले मैच को किस टीवी चैनल पर लाइव देख पाएंगे?

आरसीबी बनाम जीजी, डब्ल्यूपीएल 2025 के पहले मैच को स्पोर्ट्स18 एचडी और स्पोर्ट्स18 एसडी टीवी चैनल पर लाइव देख पाएंगे।

आरसीबी बनाम जीजी, डब्ल्यूपीएल 2025 के पहले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी? 

पढ़ें :- योगी जी अफ़वाह फैलाने वालों पर किस धारा में दर्ज होता है मुक़दमा? 1 करोड़ 27 लाख हिंदू वोट कटने का आपका दावा निकला फ़र्ज़ी : अखिलेश यादव

आरसीबी बनाम जीजी, डब्ल्यूपीएल 2025 के पहले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में JioCinema ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

Advertisement