RCB vs LSG: जयपुर में सोमवार को खेले मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 7 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत ने पंजाब को टॉप-2 के साथ-साथ क्वालिफायर-1 में भी पहुंचा दिया है। हालांकि, क्वालिफायर-1 में उसकी भिड़ंत किस टीम से होगी, यह अभी तय नहीं है। जिसकी तस्वीर आज लखनऊ में रॉयल चॅलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और लखनऊ सुपरजाएंट्स (एलएसजी) के बीच मुकाबले का नतीजा साफ कर देगा।
पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज
दरअसल, आईपीएल 2025 का आखिरी मैच मंगलवार को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। अगर आरसीबी इस मैच में एलएसजी को हराने में सफल रहती है तो वह 19 अंकों के साथ टॉप में रहते हुए क्वालिफायर-1 में पहुंच जाएगी। वहीं, एलएसजी से हारने पर उसके सिर्फ 17 अंक रह जाएंगे। जिसके बाद आरसीबी को एलिमिनेटर में मुंबई के खिलाफ करो या मरो का मुकाबला खेलना होगा। गुजरात टाइटन्स टॉप-2 में रहते हुए क्वालिफायर-1 खेलेगी।
बता दें कि आईपीएल 2025 में जो टीमें अपने लीग मैचों में पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 रहकर खत्म करती हैं। उनके बीच क्वालीफायर-1 मैच खेला जाएगा। जिसमें जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम को क्वालीफायर-2 में फाइनल का टिकट पक्का करने का दूसरा मौका मिलेगा। वहीं, पॉइंट्स टेबल में तीसरे और चौथे पायदान पर रही टीमें एलिमिनेटर मैच खेलेंगी, जहां जीतने वाली टीम क्वालीफायर-2 खेलेगी। वहीं, हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा।
आईपीएल 2025 प्लेऑफ मैचों का शेड्यूल
क्वालिफायर 1: 29 मई, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़
पढ़ें :- Tiger Shroff Firing Case : मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने चारों आरोपियों को 26 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा
एलिमिनेटर: 30 मई, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़
क्वालिफायर 2: 1 जून, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
फाइनल: 3 जून, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद