Realme’s Upcoming Smartphone Series : रियलमी ने भारत में रियलमी 12 सीरीज के फोन Realme 12x 5G को कुछ ही दिन पहले लॉन्च किया था। अब कंपनी अपने नए स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी में है। इसके संकेत रियलमी इंडिया ने टीज़र रिलीज कर दिया है।
पढ़ें :- एपल की भारतीय पेमेंट मार्केट में एंट्री, Axis Bank के साथ मिलकर लॉन्च की Apple Pay सर्विस
रियलमी इंडिया ने अपने आधिकारिक एक्स से 15 सेकेंड का टीजर जारी किया है। जिसमें कंपनी ने संकेत दिया है कि रियलमी एक पॉवरफुल प्रोसेसर के साथ एक नई स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च करने वाला है। इस फोन सीरीज में एक हाई-एंड चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा और नई सीरीज का फोन गेमर्स को काफी आकर्षित कर सकता है।
Power Up! pic.twitter.com/RJElgoGdBr
— realme (@realmeIndia) April 5, 2024
पढ़ें :- 8000mAh बैटरी और 1.5K AMOLED अल्ट्रा ब्राइट डिस्प्ले के साथ Oppo K14 Plus 5G भारत में लॉन्च, चेक करें कीमत और बाकी डिटेल्स
कंपनी ने नई सीरीज के फोन को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। आने वाले दिनों में अपकमिंग सीरीज की ज्यादा डिटेल्स सामने आने की उम्मीद है।