Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. MediaTek Dimensity 6300 5G SoC और 50MP AI कैमरा वाला Redmi 17C 5G भारत में लॉन्च, चेक करें प्राइस और बाकी फीचर्स

MediaTek Dimensity 6300 5G SoC और 50MP AI कैमरा वाला Redmi 17C 5G भारत में लॉन्च, चेक करें प्राइस और बाकी फीचर्स

By Abhimanyu 
Updated Date

Redmi 17C 5G Feature and Price : शाओमी के सब-ब्रांड रेडमी ने गुरुवार को भारतीय बाज़ार में अपना Redmi 17C 5G स्मार्टफ़ोन आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया है। यह डिवाइस 7 अक्टूबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन की प्रमुख खासियत में MediaTek Dimensity 6300 5G SoC चिपसेट और 50MP AI कैमरा सिस्टम शामिल हैं। आइए इस नए डिवाइस के बाकी फीचर्स और कीमत पर एक नजर डाल लेते हैं –

पढ़ें :- नए Redmi के नाम का खुलासा, MediaTek Dimensity 6300 SoC के साथ हो सकता है लॉन्च

Redmi 17C 5G के स्पेसिफिकेशन्स 

Redmi 17C 5G स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 SoC पर चलता है, जिसमें LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज दिया गया है। यह Xiaomi HyperOS 3 पर काम करता है। इस डिवाइस में 50MP का रियर मेन कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा है। इसका साइज़ 171.56 x 79.47 x 7.99 mm और वज़न 211g है।

इस डिवाइस में बिल्कुल नया ‘एस्ट्रल डेको’ डिज़ाइन, क्वाड-कर्व्ड डिज़ाइन और स्लिम बॉडी है। इसमें 6.9-इंच का ‘डॉट ड्रॉप’ डिस्प्ले है, जो 120Hz तक का अडैप्टिव-सिंक रिफ्रेश रेट, 240Hz तक का टच सैंपलिंग रेट, 810 निट्स HBM ब्राइटनेस और DC डिमिंग देता है। यह डिवाइस लो ब्लू लाइट, फ्लिकर-फ्री और सर्केडियन-फ्रेंडली होने के लिए TÜV राइनलैंड सर्टिफ़िकेशन के साथ आता है।

फोन में 6000 mAh की बैटरी है, जो 33W टर्बो चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह डिवाइस 2.26 दिन की बैटरी लाइफ़ देता है और इसमें एक स्मार्ट चार्जिंग इंजन भी है, जो चार्जिंग को तेज़ करता है और बैटरी को सुरक्षित रखता है।

अन्य फ़ीचर्स में 6GB तक वर्चुअल RAM, साइड फ़िंगरप्रिंट सेंसर, AI फ़ेस अनलॉक, डुअल SIM, IP64 रेटिंग, 3.5mm हेडफ़ोन जैक, 200% वॉल्यूम बूस्ट, वेट टच टेक्नोलॉजी 2.0, सेल्फ़ी ब्यूटी मोड, पोर्ट्रेट मोड, अल्ट्रा HD मोड, सर्कल टू सर्च, गूगल जेमिनी, 48 महीने तक नए जैसा सॉफ़्टवेयर अनुभव, ब्लूटूथ 5.4 और डुअल-बैंड WiFi शामिल हैं।

Redmi 17C 5G की कीमत और उपलब्धता 

Redmi 17C 5G स्मार्टफोन डार्क नाइट, कॉफी ब्रू और पर्पल डॉन रंगों में आता है। 4/128GB वाले वैरिएंट की कीमत 20,999 रुपये और 6/128GB वाले वैरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। इसकी आधिकारिक बिक्री 7 अक्टूबर से Xiaomi India की वेबसाइट और Amazon पर शुरू होगी।

Advertisement