Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Redmi के धाकड़ फोन के साथ मिल रहे ईयरबड्स, शानदार ऑफर में 7000 रुपये बचाने का मौका

Redmi के धाकड़ फोन के साथ मिल रहे ईयरबड्स, शानदार ऑफर में 7000 रुपये बचाने का मौका

By Abhimanyu 
Updated Date

Redmi ‘Smart Bundles’ : अगर नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं और कम बजट में फोन के साथ ईयरबड्स भी चाहते हैं तो शाओमी ‘Smart Bundles’ डील के तहत बहुत तगड़ा ऑफर लाई है। इस ऑफर में आपको रेडमी 12 (6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट) और रेडमी बड्स 4 एक्टिव को काफी मामूली कीमत में खरीद सकते हैं।

पढ़ें :- vivo X500 Series : इस दिन लॉन्च होंगे vivo X500 और vivo X500 Pro Max , जानें चिपसेट और कैमरा

दरअसल, Mi.com से मिली जानकारी के मुताबिक, ‘Smart Bundles’ ऑफर के तहत में ग्राहक रेडमी 12 के साथ रेडमी बड्स 4 एक्टिव उपलब्ध कराया जा रहा है। इन दोनों को साथ में खरीदने की असल कीमत 18,998 रुपये है, लेकिन ऑफर के तहत इसे 11,998 रुपये में खरीदा जा सकता है। ऐसे में इस ऑफर के तहत 7000 रुपये की बचत की जा सकती है।

Redmi 12 4G और Redmi Buds 4 के फीचर्स

रेडमी 12 4G के फीचर्स की बात करें तो यह फोन ग्लास बैक पैनल के साथ आता है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.79-इंच FHD+ डिस्प्ले मिलता है। यह 4जी फोन MIUI 14 एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड है, और ये MIUI डायलर के साथ भी आता है। फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है।

रेडमी 12 4G फोन में सेल्फी के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। पावर के लिए फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। Redmi Buds 4 ईयरबड्स की बात करें तो एक्टिव बड्स प्रीमियम साउंड क्वालिटी के लिए 12mm ड्राइवर, 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ, Google फास्ट पेयर, IPX4, ब्लूटूथ 5.3, ENC, 60ms तक लो लेटेंसी मोड और ऐप सपोर्ट के साथ आता है।

पढ़ें :- OnePlus Diwali Sale : Nord CE6 Lite! आया दिवाली धमाका, जानें डिकाउंट और बैंक ऑफर
Advertisement